देश

Asam: असम के मेगा बिहू उत्सव में पीएम मोदी हुए शामिल, 11000 कलाकारों ने किया परफॉर्म

Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ गुवाहाटी में मेगा बिहू कार्यक्रम में शामिल हुए. बिहू असम राज्य का प्रमुख त्योहार है. हर साल असम के लोग बिहू को नव वर्ष के रूप में मनाते हैं. बिहू असम की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ पर्व है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में 11000 से ज्यादा कलाकारों ने बिहू नृत्य की प्रस्तुति दी. इस दौरान गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम में लोक नर्तकों और ड्रमरों के अलावा वहां उपस्थित लोगों का पीएम मोदी ने अभिवादन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने रथ की तरह सज धज कर तैयार एक गाड़ी पर सवार होकर स्टेडियम का चक्कर लगाते हुए लोगों का अभिवादन किया.

 

इसके अलावा पीएम मोदी नें आज असम में कई नॉर्थ-ईस्ट के विकास से जुड़े अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इसके अलावा आज असम को AIIMS, गुवाहाटी और तीन नए मेडिकल कॉलेज को तोहफा भी उन्होंने दिया है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल से 16 अप्रैल को होगी पूछताछ, CBI ने भेजा समन

लोग A से असम बोलेंगे- PM मोदी

अपने असम दौरे के दौरान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिब्रूगढ़ के नामरूप में 500 टीपीडी मेथनॉल संयंत्र समेत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौराम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेथनॉल संयंत्र बनने से असम अब पड़ोसी देशों को मेथनॉल निर्यात कर पाएगा. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि आपके रास्ते में आने वाली हर अड़चन को जल्द-जल्द से दूर करने का प्रयास किया जाए. आज यहां जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है ये भी इसी का उदाहरण है.

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि मुझे याद है जब मैं विधानसभा चुनाव के दौरान यहां आया था तब मैंने कहा था कि वो दिन दूर नहीं जब लोग A से असम बोलेंगे. आज असम A1 प्रदेश बन रहा है. वहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत की विशेषता यही है कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपराएं हजारों-हजार वर्षों से हर भारतवासी को जोड़ती आई हैं. हमने मिलकर, गुलामी के लंबे कालखंड के हर हमले का सामना किया. हमने मिलकर अपनी संस्कृति और सभ्यता पर कड़े से कड़े प्रहार झेले हैं.

लेजर शो नें बांधा समा

गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में लेजर शो का आयोजन किया गया. रोशनी की जगमगाहट से चारों तरफ का माहौल देखने लायक था.

Rohit Rai

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

5 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

20 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

59 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago