देश

मन की बात में पीएम मोदी ने की बुनकर नवीन की तारीफ़, नेपुरा गांव में खुशी की लहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में नालंदा के सिलाव प्रखंड के नेपुरा गांव के बुनकर नवीन कुमार के काम की सराहना की, जिसके बाद से पूरे गांव और बुनकर समाज में खुशी की लहर है. पीएम मोदी ने नवीन कुमार को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि कैसे उनका परिवार पीढ़ियों से इस काम से जुड़ा है और अब नई तकनीक को अपनाकर इस कला को आगे बढ़ा रहा है.

बुनकर समाज में खुशी की लहर

इस सराहना के बाद नवीन कुमार ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा, ‘आज तक किसी ने हम बुनकरों से इस तरह सीधे बात नहीं की. हमें उम्मीद है कि अब हम लोगों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा. हम लोग बचपन से इस पुश्तैनी काम से जुड़े हैं. हम हैंडलूम पर सिल्क की शर्टिंग, कुर्ता, साड़ियां और ड्रेस मटेरियल बनाते हैं. पहले हम जमीन में गड्ढा खोदकर बनाए गए ‘पिट लूम’ पर काम करते थे, लेकिन अब भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के एक प्रोजेक्ट के तहत नया फ्रेम लूम मिला है, जिसे छत पर भी लगाकर काम किया जा सकता है.’ उन्होंने आगे कहा कि बुनकर कोटे के तहत यहां के बच्चे एनआईएफटी जैसे संस्थानों में पढ़ने जा रहे हैं, जो इस कला के भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है.

पेंशन योजना पर बुनकरों की आवाज़

यहां पर एक बुनकर समिति है. वस्त्र मंत्रालय की ओर से इस समिति को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. हम लोग इससे जुड़कर बुनकर समाज के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं. हमसे 70-80 लोग जुड़े हुए हैं, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी हैं. ज्यादा बिक्री न होने के कारण हम लोगों के बच्चे बुनाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं. हमें अच्छा लगा कि पीएम मोदी ने बुनकरों के मुद्दों पर बात की. हमें उम्मीद है कि बुनकरों के लिए जो भी लाभकारी योजना होगी, उसका लाभ मिलेगा.

उन्होंने आगे कहा कि हमारा कपड़ा बिहार सरकार के उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के माध्यम से दिल्ली और पटना के मॉल में जाता है. लेकिन, वहां की शर्त होती है कि जब कपड़ा बिकेगा, तब पेमेंट मिलेगा. ऐसे में हम बुनकर अगली बार के लिए धागा कैसे खरीदें और अपना घर कैसे चलाएं? बुनकर कालूराम ने कहा कि पीएम मोदी का आभार है कि उन्होंने ग्रामीण बुनकरों पर ध्यान दिया है.

बुनकरों को एक स्थायी बाजार उपलब्ध कराने और उनकी मेहनत के अनुरूप मजदूरी न मिलने की समस्या पर ध्यान दिया जाए. बुनकरों के लिए एक पेंशन योजना शुरू की जाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके.


ये भी पढ़े: Dehradun Cylinder Blast: रिसाव के बाद घर में रखा एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट, 3 बच्चे सहित 5 लोग बुरी तरह झुुलसे


भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

21 या 22 अक्टूबर, कब है पापांकुशा एकादशी का व्रत? अज्ञान में किए गए पापों से दिलाता है मुक्ति

पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…

2 seconds ago

CBSE Board Exam Update: 10वीं-12वीं की LOC जमा करने की लास्ट डेट जारी, जानें कब से लगेगा लेट फीस

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…

8 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, दशहरा कब है? जानें विजयादशमी 2026 की सही तारीख, रावण दहन और शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है, क्योंकि आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 20 और…

16 minutes ago

नवरात्र के आखिरी दिन PM मोदी ने शेयर किया देवी का शक्तिशाली स्तुति भजन, जानें ‘नारायणी नमस्तुते’ का महत्व

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को मां सिद्धिदात्री को नमन करते…

22 minutes ago

UP Samuhik Vivah Yojana: बेटी की शादी पर अब सीधे खाते में आएंगे पैसे! यूपी सरकार ने बदले सामूहिक विवाह योजना के नियम

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana: यूपी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नियमों में बड़ा बदलाव…

35 minutes ago

चर्च में प्रार्थना के दौरान भरभरा कर गिरा क्रॉस, पादरी की दर्दनाक मौत; VIDEO देख कांप जाएगी रूह

इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर के परपेतुओ सोकोरो चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान दीवार पर…

41 minutes ago