Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Dehradun Cylinder Blast: रिसाव के बाद घर में रखा एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट, 3 बच्चे सहित 5 लोग बुरी तरह झुुलसे

देहरादून के पटेल नगर इलाके में शनिवार (27 जुलाई) देर रात एक घर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

Dehradun Cylinder Blast

Dehradun Cylinder Blast: देहरादून के पटेल नगर इलाके में शनिवार (27 जुलाई) देर रात एक घर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए. पुलिस ने बताया कि रविवार को एक घर में रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हुए विस्फोट में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पाृंच सदस्य घायल हो गए.

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के फौरन बाद घटनास्थल पर राहत-बचाव की टीमें पहुंच गई है. इसके अलावा पुलिस और फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. इसकी भी जांच की जाएगी कि क्या सिलेंडर की क्वालिटी में कोई कमी थी.

पुलिस ने क्या बताया?

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि यह घटना पटेल नगर इलाके में महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे स्थित एक घर में सुबह करीब 6:45 बजे हुई. एक कमरे वाले घर में चूल्हा और रसोई गैस सिलेंडर रखा था और रात में खिड़कियां और दरवाज़े बंद कर दिए गए थे.

ये भी पढ़ें: UP News: गाजियाबाद में बड़े घोटाले का खुलासा, विदेश यात्राओं की आड़ में 300 करोड़ रुपये का घोटाला, फर्जी दूतावास रैकेट का पर्दाफाश

पुलिस के अनुसार, रात में सिलेंडर से रिसाव होता रहा और सुबह बिजली के स्विच से निकली चिंगारी से कमरे में आग लग गई, जिससे सिलेंडर फट गया.

पति-पत्नी के अलावा तीन बच्चे भी चपेट में आए

घायलों की पहचान विजय साहू (38), उनकी पत्नी सुनीता (35) और उनके बच्चों अमर (11), अनामिका (8) और सनी (8) के रूप में हुई है.

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घरेलु सिलेंडर की नियमित जांच करते रहें. किसी भी लीकेज की आशंका होने पर तुरंत एजेंसी को खबर दें. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में आवारा कुत्तों का आतंक, इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital