देश

Bihar SIR: पहला चरण पूरा, 7 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने जमा किए फॉर्म

Bihar SIR: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण में चुनाव आयोग को बड़ी सफलता मिली है. 7.89 करोड़ मतदाताओं में से 7.24 करोड़ (91.69 प्रतिशत) ने अपने गणना फॉर्म जमा कर दिए हैं. इस उपलब्धि के बारे में चुनाव आयोग ने जानकारी दी है.

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने शुक्रवार को बिहार के विशेष मतदाता पुनरीक्षण के बारे में जानकारी साझा की. ईसीआई ने बताया कि बिहार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले चरण में शानदार सफलता मिली है.

7.24 करोड़ वोटर्स ने जमा किए दस्तावेज़

7.89 करोड़ मतदाताओं में से 7.24 करोड़ (91.69 प्रतिशत) ने अपने गणना फॉर्म जमा किए. इस दौरान मृत घोषित 22 लाख (2.83 प्रतिशत) हैं. इसके अलावा, स्थायी रूप से स्थानांतरित/नहीं मिले 36 लाख (4.59 प्रतिशत) हैं और एक से अधिक जगहों पर पंजीकृत 7 लाख (0.89 प्रतिशत) हैं.

चुनाव आयोग के मुताबिक, ऐसे लोग जो अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता बन गए हैं या अस्तित्व में नहीं पाए गए या फिर किसी अन्य कारण से पंजीकरण नहीं करना चाहते थे, इनकी सटीक स्थिति 1 अगस्त 2025 तक इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) या सहायक ईआरओ द्वारा फॉर्मों की जांच के बाद स्पष्ट होगी.

साथ ही जिन मतदाताओं का नाम कई जगहों पर है, उनका नाम केवल एक जगह पर ही रखा जाएगा. इसके अलावा, वास्तविक मतदाता 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक दावे और आपत्ति अवधि के दौरान मतदाता सूची में वापस जोड़े जा सकते हैं.

विपक्ष ने बनाए सबसे ज्यादा एजेंट्स

SIR के पहले चरण में राजनीतिक दलों की भागीदारी भी काफी रही है. चुनाव आयोग के अनुसार, विपक्ष ने सबसे अधिक बूथ लेवल एजेंट बनाए हैं. विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होने से पहले और इसके एक महीने बाद तक विपक्षी दलों ने सबसे अधिक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए.

आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस के बीएलए में 105 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि सीपीएम में 1,083 प्रतिशत और सीपीआई (माले) में 542 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई. इसके अतिरिक्त, बहुजन समाज पार्टी के बीएलए में 185 प्रतिशत, भाजपा में 3 प्रतिशत, राष्ट्रीय जनता दल में 1 प्रतिशत, जनता दल (यूनाइटेड) में 31प्रतिशत, और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में 27 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.

1.60 लाख BLA को इस सफलता का श्रेय

चुनाव आयोग ने पहले चरण की सफलता का श्रेय अधिकारियों को दिया है. ईसीआई ने कहा कि बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, 38 जिलों के डीईओ, 243 ईआरओ, 2,976 एईआरओ, 77,895 मतदान केंद्रों पर तैनात बीएलओ, लाखों स्वयंसेवकों और 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों व 1.60 लाख बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) को इसकी सफलता का श्रेय जाता है.

चुनाव आयोग ने 20 जुलाई 2025 तक सभी राजनीतिक दलों को उन मतदाताओं की बूथ-स्तरीय सूची उपलब्ध करा दी है, जिन्हें मृत घोषित किया गया या जिनके फॉर्म में त्रुटियां थीं या फिर जो दूसरी जगह चले गए या जिन्हें तलाशा नहीं जा सका.

चुनाव आयोग 1 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल प्रकाशित करेगा. इसके बाद 1 अगस्त से 1 सितंबर तक राजनीतिक दल और मतदाता अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे, ताकि सूची में जरूरी संशोधन किए जा सकें और छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ा जा सके.

 -भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

12 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

12 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

12 minutes ago

Kanya Rashifal: काम में आ सकती है रुकावट, यात्रा और सेहत को लेकर रहें सतर्क

Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज कामकाज में देरी और रुकावट…

12 minutes ago