देश

शादी में रसगुल्ले नहीं, बांटा सुरक्षा कवच: नांदेड़ के परिवार ने पूरे गांव को दिया ₹1 लाख का बीमा, पीएम मोदी ने की तारीफ

 Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक परिवार की अनूठी और दिल छू लेने वाली पहल की सराहना की है. इस परिवार ने शादी की खुशियों को यादगार बनाने के लिए पूरे गांव को सुरक्षा का एक अनोखा उपहार दिया, जिसे पीएम मोदी ने देश के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नांदेड़ के एक परिवार द्वारा शादी के उपलक्ष्य में पूरे गांव (3,500 लोगों) का दुर्घटना बीमा कराने की अनूठी पहल की सराहना की. इस प्रेरणादायी कदम का जिक्र करते हुए पीएम ने सरकार की मात्र ₹20 और ₹436 सालाना प्रीमियम वाली किफायती बीमा योजनाओं के महत्व को रेखांकित किया, जो संकट के समय देश के करोड़ों परिवारों का बड़ा संबल बन रही हैं.

पीएम मोदी ने कहा,

‘हमारे देश में जन्मदिन, शादी-ब्याह, पारिवारिक कार्यक्रम होने के साथ ही पूरे समाज का भी उत्सव होता है. हर परिवार चाहता है कि उसकी खुशियां दूसरे के साथ भी साझा हों. लोग मेहमानों को उपहार भी देते हैं. महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक परिवार ने अपनी खुशियां बांटने के लिए ऐसा काम किया है जो चर्चा का विषय बन गया है. यहां नांदेड़ के बहादुरपुरा गांव में पेठकर परिवार रहता है. इस परिवार ने सोचा कि अगर खुशी बांटनी ही है तो ऐसी चीज दी जाए जो मुश्किल समय में किसी परिवार का सहारा बने. अपने घर में विवाह के अवसर पर इस परिवार ने गांव के लगभग 3500 लोगों के लिए दुर्घटना बीमा की व्यवस्था की. हर व्यक्ति को एक लाख रुपये का बीमा कवर दिया गया.’

उन्होंने कहा, ‘इस पहल के पीछे की भावना बहुत स्पर्श करने वाली है. परिवार ने देखा था कि दुर्घटना के बाद परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ऐसे समय में एक छोटी सी सहायता भी बहुत बड़ा संबल बन जाती है.’

पीएम मोदी ने बताया,

‘सरकार देश के करोड़ों परिवारों तक सुरक्षा का कवच पहुंचा रही है. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत केवल 20 रुपये के सालाना प्रीमियम पर दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलता है. अब तक इस योजना से 58 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं. इनमें करीब 28 करोड़ महिलाएं और बेटियां हैं. इस योजना से पीड़ित परिवारों को अब तक तीन हजार सात सौ करोड़ रुपये से अधिक की सहायता मिल चुकी है.’

उन्होंने बताया, ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना भी उतनी ही अहम है. ये योजना व्यक्ति की दुःखद मृत्यु होने पर उसके परिवार को दो लाख रुपये का बीमा कवर देती है. इसका वार्षिक प्रीमियम सिर्फ 436 रुपये हैं, मतलब एक दिन का मुश्किल से डेढ़ रुपया. इस योजना से अब तक 57 करोड़ से अधिक लोग जुड़े हैं. इसके तहत देश के करीब 11 लाख परिवारों को करीब 22 हजार करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है. ये आंकड़े बहुत बड़े हैं. इन आंकड़ों के पीछे लाखों परिवारों की अपनी-अपनी कहानी है. कहीं किसी मां बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में सहायता मिल गई, कहीं किसी पत्नी को घर की जिम्मेदारियां संभालने का सहारा मिल गया.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘कई बार बहुत बड़ी सुरक्षा की शुरुआत बहुत छोटी राशि और एक छोटे से कदम से हो सकती है. छोटा सा भी निर्णय बहुत बड़ा बदलाव करता है.बहुत बड़ा बदलाव करता है.’

यह भी पढ़ें:  शादी से ठीक पहले खौफनाक अंत; पुणे मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने पुतले के साथ पहुंची पुलिस, मंगेतर सिया की जुबानी सामने आई उस दिन की पूरी टाइमलाइन

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

7 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

20 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

29 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

35 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago