पीएम मोदी शनिवार को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम प्रदेश में भाजपा (BJP) सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी मौजूद रहेंगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ पीएम मोदी का सुबह लगभग 11:15 बजे मयूरभंज जिले में राष्ट्रपति के पैतृक घर, पहाड़पुर गांव का दौरा करने का कार्यक्रम है. पीएम और राष्ट्रपति पवित्र उपवन संथाली जाहेरा और हो जाहेरा, कौशल केंद्र और पहाड़पुर स्कूल में प्रार्थना करेंगे. यह यात्रा आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक अवसरों, कौशल विकास और सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण को मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों के मद्देनजर है.
दोपहर करीब 1 बजे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. कार्यक्रम का विषय “विकास रा धरा, ओडिशा सारा” है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री शनिवार को रायरंगपुर में एक विशाल सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा, औद्योगिक बुनियादी ढांचे, सड़क संपर्क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई सहित प्रमुख क्षेत्रों में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. इन परियोजनाओं से पूरे ओडिशा में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, कनेक्टिविटी में सुधार, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.
दौरे के दौरान जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें 600 मेगावाट (MW) की ऊपरी इंद्रावती पंप भंडारण परियोजना और आईबी (IB) थर्मल पावर स्टेशन की स्टेज-II विस्तार परियोजना शामिल है, जिसमें प्रत्येक 660 मेगावाट की दो इकाइयां शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: ‘अभी तो सिर्फ ट्रेलर है…’ शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर गरजे सीएम शिंदे, बोले- खोखला हो चुका है विरोधियों का कुनबा
वहीं, जिन अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें 300 टीपीडी (TPD) स्रोत-पृथक नगरपालिका ठोस अपशिष्ट-आधारित संपीड़ित बायोगैस संयंत्र, कटक और भुवनेश्वर के बीच सीधा लिंक प्रदान करने वाला कटकजोड़ी नदी पर एक पुल, बौध जिले में ढालपुर-हरभंगा रोड का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, नुआपाड़ा से घाटीपाड़ा तक एनएच-353 (NH-353) के एक खंड को चार लेन का बनाना, कुसुमदिही मेगालिफ्ट सिंचाई परियोजना, इग्नू (IGNOU) क्षेत्रीय केंद्र और रायरंगपुर में इनडोर बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स शामिल हैं.
इसके साथ ही ओडिशा के विभिन्न जिलों में 24 अटल बस स्टैंड और नौ स्वचालित परीक्षण स्टेशनों (ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन्स) के साथ-साथ बौध में 300 बिस्तरों वाले जिला मुख्यालय अस्पताल भवन का उद्घाटन किया जाएगा. इन परियोजनाओं से राज्य में स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…
Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…
PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…
CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…