खेल

IPL 2027 ट्रेड डील: ऋषभ पंत की इस टीम में होगी वापसी, 12 करोड़ रुपये तक का हो सकता है नुकसान

Rishabh Pant Trade: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) को बीते अभी एक महीना भी नहीं गुजरा, लेकिन उससे पहले ही आईपीएल 2027 के लिए टीमों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. टीमों ने आईपीएल के लिए प्लेयर ट्रेड (IPL Trade) की चर्चा शुरू हो गई है. हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपनी एक अलग राह चुनी है. 27 करोड़ रुपये में लखनऊ फ्रेंचाइजी में शामिल हुए ऋषभ पंत को लेकर ट्रेड की चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि उनकी सैलरी में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मुकाबले घाटा होने वाला है.

DC में ने शुरू की पंत की ट्रेड

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, वह ट्रेड के जरिए अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर सकते हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पार्थ जिंदल की कंपनी JSW अगले दो साल तक दिल्ली कैपिटल्स का संचालन संभालेगी. इसके बाद फ्रेंचाइजी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ पंत की ट्रेडिंग को लेकर बातचीत शुरू कर दी है. पंत इससे पहले नौ सीजन तक दिल्ली के लिए खेल चुके हैं और टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. हालांकि, अगर यह ट्रेड पूरी होती है तो पंत को अपनी मौजूदा 27 करोड़ रुपये की सैलरी की तुलना में कम रकम पर खेलना पड़ सकता है.

प्लेयर ट्रेड क्या होता है?

प्लेयर ट्रेड (Player Trade) वह प्रक्रिया है जिसमें एक खिलाड़ी बिना ऑक्शन के अपनी मौजूदा टीम छोड़कर दूसरी टीम में शामिल हो जाता है (What is Player Trade in IPL). इसमें दो टीमें आपसी सहमति से खिलाड़ी का ट्रांसफर या अदला-बदली करती हैं. IPL जैसी लीगों में टीमों को अपनी जरूरत के अनुसार खिलाड़ियों को शामिल करने का यह एक तरीका होता है.

इस प्लेयर को करेंगे रिप्लेस

रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रेड डील में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन सकते हैं, जबकि कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे. दिलचस्प बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों के लिए यह एक तरह से घर वापसी होगी. घरेलू क्रिकेट में कुलदीप उत्तर प्रदेश और पंत दिल्ली की ओर से खेलते हैं. पंत के ट्रेड में सबसे बड़ी चुनौती उनकी 27 करोड़ रुपये की सैलरी मानी जा रही है. इतनी बड़ी रकम के साथ किसी भी टीम के लिए उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल करना आसान नहीं है.


ये भी पढ़ें: सिर्फ इतने रन की दरकार, जो रूट तोड़ देंगे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड


ऋषभ पंत की कितनी होगी सैलरी?

फिलहाल ऋषभ पंत की नई सैलरी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि IPL 2027 में उनकी कमाई पिछले सीजन के मुकाबले काफी कम हो सकती है. क्रिकबज के मुताबिक, पंत करीब 15 करोड़ रुपये की फीस पर सहमत हो गए हैं (Rishabh Pant IPL Salary), जो उनकी मौजूदा 27 करोड़ रुपये की सैलरी से काफी कम है.

वहीं, अगर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होते हैं तो उनकी सैलरी 13.25 करोड़ रुपये ही बनी रहेगी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स टीम के नेतृत्व ढांचे में बदलाव की तैयारी कर रही है. ऐसे में पंत की वापसी केवल खिलाड़ी के तौर पर ही नहीं, बल्कि कप्तान के रूप में भी हो सकती है. वह इससे पहले भी दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

9 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

11 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

17 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

35 minutes ago