देश

पीएम मोदी पहुंचे हिमाचल प्रदेश, सेना के जवानों संग मनाएंगे दिवाली

PM Modi Diwali On Border: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल भारतीय सीमा पर सैनिकों के साथ दीवाली मनाते हैं. इस साल भी इंडियन आर्मी के साथ पीएम की दिवाली होगी. पीएम मोदी इसके लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में पहुंच चुके हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना के जवानों ने पीएम मोदी के साथ दीपावली मनाने की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं. हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय और सेना की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त

वहीं सीमा पर PM के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सीमा पर प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर लोगों में भी भारी उत्साह रहता है. वहीं इस बात की भी सूचना है कि जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाने के बाद पीएम मोदी एक सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित करने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें: देश भर में दिवाली की धूम, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दीं शुभकामनाएं, यूपी के CM ने की अयोध्या के हनुमान गढ़ी में पूजा

पीएम बनने के बाद सेना संग दिवाली

वर्ष 2014 से ही पीएम नरेंद्र मोदी सीमा पर सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाते चल आ रही हैं. 2014 में पीएम ने मोदी ने सियाचिन, तो इसके अगले ही साल 2015 में खासा (पंजाब) में भारतीय सेना के साथ दिवाली मनाई थी. वहीं 2016 में सुमडो (हिमाचल) तो 2017 में गुरेज वैली में उनकी दीपावली रही. 2018 में हरसिल (उत्तराखंड), 2019 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी, 2020 में जैसलमेर (राजस्थान), 2021 में नौशेरा (जम्मू-कश्मीर) में उन्होंने जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया. वहीं बीते साल 2022 में करगिल में जवानों के साथ पीएम ने दिवाली का पर्व मनाया था.

भारत-बांग्लादेश सीमा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान 

वहीं आज दिवाली के अवसर पर BSF जवानों ने फुलबारी भारत-बांग्लादेश सीमा पर BGB जवानों (बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश) के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया. वहीं जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर स्थानीय लोगों के साथ दिवाली मनाई.

Rohit Rai

Recent Posts

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

19 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

37 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

54 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

60 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

2 hours ago