देश

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन सुरंग धंसा, मलबे में फंसे 36 मजदूर

Uttarakhand: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां निर्माणाधीन सुरंग टूट गई है. इस हादसे में दर्जनों मजदूर अंदर फंस गए हैं. डुंडा के उप जिलाधिकारी ब्रिजेश तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग टूट गई है. इसमें 36 मजदूर फंसे हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवयुग कंपनी ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव तक सुरंग का निर्माण कर रही थी. ये सुरंग अचानक टूट गई है. सूचना मिलते ही उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से राहत एवं बचाव दल दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया. घटना स्थल पर राहत कार्य जारी है. खबरों की मानें तो यह हादसा भूस्खलन के कारण हुआ है.

मजदूरों के पास है ऑक्सीजन सिलेंडर

उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि टनल के अंदर फंसे मजदूर सुरक्षित हैं. उनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है. एक ऑक्सीजन पाइप भी अंदर पहुंचा दी गई है. पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर सर्विस, 108 इमरजेंसी सेवा के कर्मी राहत सेवा में जुटे हुए हैं. कुछ देर में मलबा साफ करके सभी मजदूरों को निकाल लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Good News: योगी सरकार ने किसानों को दिया Diwali का तोहफा, इस योजना से जाएगा 10 हजार का अनुदान

रविवार तड़के हुआ हादसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा रविवार तड़के अचानक टूट गया. इस हादसे में वहां काम कर रहे करीब 36 मजदूर अंदर फंस गए. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब चार बजे सिल्कयारा की ओर हुआ, जब साढ़े चार किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सुरंग का करीब 150 मीटर हिस्सा टूट गया. हादसे की जानकारी जैसे ही उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली. बता दें कि चारधाम सड़क परियोजना के तहत इस बारहमासी सुरंग के निर्माण से उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम तक का सफर 26 किलोमीटर कम हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

25 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

32 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

38 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

56 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

60 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago