देश

अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर PM मोदी का संदेश, ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को जन-आंदोलन बनाए देश

अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस (International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को दोहराते हुए देशवासियों से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील की है.

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) द्वारा 12 जून से 26 जून, 2025 तक आयोजित ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ अभियान सराहनीय प्रयास है.

उन्होंने कहा कि मादक दवाओं का दुरुपयोग और इनकी अवैध तस्करी समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिससे न केवल व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक क्षमताएं प्रभावित होती हैं, बल्कि यह परिवारिक विघटन, सामाजिक अपराध और आतंकवाद जैसी समस्याओं को भी जन्म देता है.

प्रधानमंत्री ने युवाओं को जागरूक करने, नशामुक्ति की सुविधा और पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की सामूहिक भागीदारी से ही संभव है.

उन्होंने एनसीबी द्वारा तस्करी के विरुद्ध किए जा रहे सशक्त प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि एक शक्तिशाली और विकसित भारत के निर्माण के लिए समाज को इस दिशा में जागरूक और सक्रिय भूमिका निभानी होगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि यह विशेष पखवाड़ा देशभर में जन-जागरूकता बढ़ाएगा और ‘नशा मुक्त भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा. उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी संगठनों, कर्मियों और जागरूक नागरिकों को भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ की हालत बिगड़ी, पूर्व सांसद से गले मिलकर फूट-फूटकर रोये

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

26 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

39 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

1 hour ago