Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर PM मोदी का संदेश, ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को जन-आंदोलन बनाए देश

अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प दोहराते हुए देशवासियों से जन-जागरूकता अभियान में भाग लेने की अपील की. उन्होंने युवाओं को जागरूक करने और पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस (International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को दोहराते हुए देशवासियों से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील की है.

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) द्वारा 12 जून से 26 जून, 2025 तक आयोजित ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ अभियान सराहनीय प्रयास है.

उन्होंने कहा कि मादक दवाओं का दुरुपयोग और इनकी अवैध तस्करी समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिससे न केवल व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक क्षमताएं प्रभावित होती हैं, बल्कि यह परिवारिक विघटन, सामाजिक अपराध और आतंकवाद जैसी समस्याओं को भी जन्म देता है.

प्रधानमंत्री ने युवाओं को जागरूक करने, नशामुक्ति की सुविधा और पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की सामूहिक भागीदारी से ही संभव है.

उन्होंने एनसीबी द्वारा तस्करी के विरुद्ध किए जा रहे सशक्त प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि एक शक्तिशाली और विकसित भारत के निर्माण के लिए समाज को इस दिशा में जागरूक और सक्रिय भूमिका निभानी होगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि यह विशेष पखवाड़ा देशभर में जन-जागरूकता बढ़ाएगा और ‘नशा मुक्त भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा. उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी संगठनों, कर्मियों और जागरूक नागरिकों को भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ की हालत बिगड़ी, पूर्व सांसद से गले मिलकर फूट-फूटकर रोये

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital