Bharat Express DD Free Dish

उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ की हालत बिगड़ी, पूर्व सांसद से गले मिलकर फूट-फूटकर रोये

चिकित्सकों के अनुसार उपराष्ट्रपति की सेहत फिलहाल स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इस अप्रत्याशित स्थिति के चलते कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाएं और कड़ी कर दी गई हैं.

Vice President Jaideep Dhankhars

Vice President Jaideep Dhankhars

बुधवार को उत्तराखंड दौरे पर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक एक भावनात्मक क्षण के दौरान बिगड़ गई. हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर उनके भव्य स्वागत के बाद वे कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.

कार्यक्रम में संबोधन देते हुए उपराष्ट्रपति 1989 में संसद सदस्य रहते हुए अपने पुराने सहयोगी डॉ. महेंद्र सिंह पाल को याद करते हुए भावुक हो गए. भाषण के तुरंत बाद मंच से उतरते ही उन्होंने डॉ. पाल को गले लगाया. दोनों नेताओं के बीच पुरानी स्मृतियों का भावनात्मक आदान-प्रदान हुआ, जिससे दोनों की आंखें नम हो गईं. यह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों के लिए बेहद मार्मिक क्षण बन गया.

उपराष्ट्रपति की बिगड़ी तबीयत

इसी भावनात्मक उभार के बीच उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक खराब हो गई. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद चिकित्सा टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया. इसके बाद वे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के साथ राजभवन रवाना हो गए.

फिलहाल स्थिर है उपराष्ट्रपति की सेहत

चिकित्सकों के अनुसार उपराष्ट्रपति की सेहत फिलहाल स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इस अप्रत्याशित स्थिति के चलते कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाएं और कड़ी कर दी गई हैं.

उत्तराखंड के दौरे पर हैं उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इन दिनों तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. बुधवार को जब वह नैनीताल पहुंचे, तो आर्मी हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया. यहां से उपराष्ट्रपति सीधे राजभवन गए और कुछ समय बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.

ये भी पढ़ें- शुभांशु शुक्ला के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने मिशन को गृह मंत्री अमित शाह ने सराहा, कहा- भारत के लिए यह गर्व का क्षण

बार-बार कर रहे थे पूर्व सांसद का जिक्र

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति बार-बार पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल का जिक्र करते रहे. जब कार्यक्रम समाप्त हुआ और वे मंच से नीचे उतरे, तो उन्होंने डॉ. पाल को गले लगा लिया. दोनों के बीच पुरानी यादों की बातचीत शुरू हुई और माहौल बेहद भावुक हो गया. इस दौरान दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े. डॉ. पाल को गले लगाते ही उपराष्ट्रपति धनखड़ खुद भी रोने लगे. यह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों के लिए भावनात्मक क्षण बन गया.

इसी भावनात्मक पल के बीच उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक खराब हो गई. मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद वे राज्यपाल के साथ राजभवन लौट गए.

बहुत पुरानी दोस्ती है- महेंद्र पाल

पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल सिंह ने बताया, “हमारी दोस्ती बहुत पुरानी है. उपराष्ट्रपति भावुक हो गए थे, लेकिन अब बिल्कुल ठीक हैं. हम दोनों सुप्रीम कोर्ट में साथ थे, वह मुझसे हमदर्दी रखते हैं. शायद उन्हें लगा कि मैं थोड़ा पीछे छूट गया हूं. उत्तराखंड की जनता की ओर से मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

इधर, उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी राजभवन पहुंचकर उपराष्ट्रपति से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति की तबीयत थोड़ी बिगड़ गई थी, लेकिन अब वह स्वस्थ हैं. किसी को घबराने की जरूरत नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read