देश

PM मोदी ने रोजगार मेले का उद्घाटन किया — नौकरी का नियुक्ति पत्र पाने के बाद युवाओं के चेहरे खिले, बोले — बहुत-बहुत धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रोजगार मेले का वर्चुअली उद्घाटन किया. देशभर में रोजगार मेले के माध्यम से 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए. इस दौरान छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में 72 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए.

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. चयनित युवाओं ने कहा कि उनकी कई साल की मेहनत रंग लाई.

रेलवे में चयन पर हिमांशु साहू ने जताया आभार

रायपुर के रहने वाले हिमांशु साहू ने कहा कि मेरा चयन सिंगनल एंड टेलीकम्‍यूनिकेशन में हुआ है. रेलवे विभाग में नौकरी करने का मेरा बचपन का सपना था. आरआरबी में नोटिफिकेशन पिछले साल आया, मैंने तैयारी करना शुरू की और सारी प्रक्रिया जल्दी-जल्दी शुरू हुई. मैं रेलवे विभाग और भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं. मेरी सरकारी नौकरी लगने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है.

नियुक्ति पत्र पाने वाले नीलमणि साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रोजगार मेला के माध्यम से ओपन वैकेंसी में युवाओं का चयन हुआ है. इसमें हर छोटे गांव, जिले से युवा आते हैं. इन सब चीजों से युवाओं का मनोबल बढ़ेगा. हर साल जितनी भी वैकेंसी निकलती है कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती, उसके लिए यह रोजगार मेला जानकारी उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण होता है. आज अलग-अलग क्षेत्र में स्वास्थ्य, रेलवे सभी क्षेत्र में वैकेंसी निकलती है.

वहीं, रवि शंकर पटले ने कहा कि आज मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, मेरी कई साल की मेहनत रंग लाई है. प्रधानमंत्री मोदी का मैं धन्यवाद करना चाहूंगा. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद गर्व का अनुभव हो रहा है. इसके साथ ही यह एक तरीके से बच्चों को रोजगार से जोड़ने का बड़ा माध्यम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर हम युवाओं से कहा है कि हम सभी उनकी टीम का आज हिस्सा बनने जा रहे हैं, यह हमारे लिए गौरव की बात है.


ये भी पढ़े: Fact Check: बिहार में 100 यूनिट फ्री बिजली का क्या है पूरा सच?


भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

2 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

2 hours ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

3 hours ago