देश

ओडिशा में बोले प्रधानमंत्री मोदी- यहां आने के लिए ठुकराया ट्रंप का न्योता, आपका प्रेम मुझे महाप्रभु की धरती तक खींच लाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के पर शुक्रवार को राजधानी भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया. इससे पहले, उन्होंने एक भव्य रोड शो भी किया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, “अभी दो दिन पहले मैं जी-7 समिट के लिए कनाडा में था. उसी दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुझे फोन किया और बड़े आग्रह के साथ वाशिंगटन आने का निमंत्रण दिया. मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति से कहा कि निमंत्रण के लिए आपका धन्यवाद, लेकिन मुझे तो महाप्रभु की धरती पर जाना जरूरी है. इसलिए मैंने उनका निमंत्रण विनम्रता से मना किया. आपका प्रेम मुझे महाप्रभु की धरती तक खींच लाया है.”

उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत विशेष है. आज ओडिशा की पहली भाजपा सरकार ने सफलता के साथ एक साल पूरा किया है. यह वर्षगांठ, सिर्फ सरकार की नहीं है, यह सुशासन की स्थापना की वर्षगांठ है. यह एक साल जनसेवा और जन विश्वास को समर्पित है. यह ओडिशा के करोड़ों मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरने के ईमानदार प्रयास का एक शानदार वर्ष है. उन्होंने ओडिशा की जनता का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री मोहन माझी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी.

ओडिशा देश की समृद्ध विरासत का एक उज्ज्वल प्रतीक है

प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा सिर्फ एक राज्य नहीं है, यह देश की समृद्ध विरासत का एक उज्ज्वल प्रतीक है. हजारों साल से यह भारतीय संस्कृति की आधारशिला रहा है, जिसने इसकी विकास और जीवंतता में योगदान दिया है. आज जब विकास और विरासत के आदर्श भारत की प्रगति की नींव बन रहे हैं, तो इस यात्रा में ओडिशा का महत्व और भूमिका और भी बढ़ गई है.

उन्होंने कहा कि महाप्रभु के आशीर्वाद से श्री मंदिर से जुड़े विषयों का समाधान भी हो गया है. उन्होंने कहा, “मैं मोहन जी और उनकी सरकार का अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने करोड़ों भक्तों के निवेदन का मान रखा. यहां सरकार बनते ​ही श्री मंदिर के चारों द्वार खोल दिए थे. श्री मंदिर का रत्न भंडार भी खुल गया है.” उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक जय-विजय का विषय नहीं है, यह करोड़ों भक्तों की आस्था का सम्मान करने का कार्य हुआ है.


ये भी पढ़ें: PM Modi ने पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, लोको पायलट का दावा- दुर्घटना की संभावना कम, सफर होगा आसान


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

12 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

29 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

30 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

34 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

43 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

48 minutes ago