ओडिशा के विकास को नई गति देने वाला ऐतिहासिक अवसर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी का मयूरभंज दौरा
PM Modi Odisha Visit: ओडिशा के मयूरभंज जिले में आज एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक अवसर देखने को मिला, जब भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह क्षेत्र और कर्मभूमि से जुड़े कई कार्यक्रमों में भाग लिया. दोनों नेताओं ने मयूरभंज के पहाड़पुर गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने संथाली और हो जनजातीय समुदायों के पवित्र धार्मिक स्थलों जाहेरा में पूजा-अर्चना की.
BSNL का 4जी स्टैक भारत की निर्भरता से आत्मनिर्भरता की यात्रा को दर्शाता है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बीएसएनएल का 4जी स्टैक स्वदेशी भावना का प्रतीक है. वे ओडिशा के झारसुगुड़ा से भारत के पूरी तरह स्वदेशी 4जी स्टैक और 97,500 से अधिक बीएसएनएल टावरों का उद्घाटन करने वाले हैं.
PM Modi Odisha Visit: झारसुगुड़ा में बोले पीएम मोदी, डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा ओडिशा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व चल रहा है और ऐसे पावन दिनों में मुझे मां समोली और मां रामोचंडी देवी की इस भूमि पर आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मिला है.
PM Modi Odisha Visit: ओडिशा पहुंचे पीएम मोदी, झारसुगुड़ा में कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें 97,500 4G टॉवर्स, आईआईटी विस्तार, कौशल विकास और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं.
ओडिशा में बोले प्रधानमंत्री मोदी- यहां आने के लिए ठुकराया ट्रंप का न्योता, आपका प्रेम मुझे महाप्रभु की धरती तक खींच लाया
प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा सिर्फ एक राज्य नहीं है, यह देश की समृद्ध विरासत का एक उज्ज्वल प्रतीक है. हजारों साल से यह भारतीय संस्कृति की आधारशिला रहा है, जिसने इसकी विकास और जीवंतता में योगदान दिया है.





