पीएम मोदी का स्वागत करते असवंत पिजई
पीएम मोदी आज तमिलनाडु के एक दिवसीय दौरे पर थे. इस दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो वहां पर उनके स्वागत के लिए तमाम बीजेपी नेता मौजूद थे. जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता असवंत पिजई भी शामिल थे. जिनके बारे में पीएम मोदी ने जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर की है.
पीएम मोदी ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “चेन्नई हवाई अड्डे पर हमारे कार्यकर्ताओं में से एक श्री असवंत पिजई जी मेरा स्वागत करने के लिए वहां मौजूद थे. उन्होंने मुझे बताया कि उनकी पत्नी ने हाल ही में जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया है, लेकिन वह अभी तक उनसे मिलने नहीं जा पाए हैं. ये सुनकर मैंने उनसे कहा कि उन्हें यहां नहीं आना चाहिए था और मैंने उन्हें और उनके परिवार को अपना आशीर्वाद भी दिया.”
पीएम मोदी ने इसी पोस्ट में आगे लिखा कि “यह देखकर खुशी होती है कि हमारी पार्टी में इतने समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं. हमारे कार्यकर्ताओं का ऐसा प्यार और स्नेह देखकर मैं भावुक हो जाता हूं.”
बता दें कि पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कलपक्कम में हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात तमिलनाडु वासियों को दी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक रैली को भी संबोधित किया. जिसमें उन्होंने तमिलनाडु के विकास को लेकर केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया.
-भारत एक्सप्रेस
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…