देश

रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर बना जानलेवा, खाते ही मुंह से निकलने लगा खून, 5 लोग अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के एक गुरुग्राम में स्थित एक रेस्टोरेंट से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर खाना खाने के लिए पहुंचे 5 लोगों की उस वक्त हालत बिगड़ गई, जब उन्होंने रेस्टोरेंट में रखे माउथ फ्रेशनर को खा लिया. माउथ फ्रेशनर खाने के बाद इन लोगों के मुंह से खून निकलने लगा. जिसे देखकर वहां पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में इन सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक और के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

माउथ फ्रेशनर खाने से बिगड़ी तबियत

मिली जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार नाम का शख्स अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ खेड़कीदौला सेक्टर 90 के लाफारेस्टा रेस्टोरेंट में पार्टी करने के लिए गए थे.जहां पर खाना खाने के बाद उन्हें रेस्टोरेंट की ओर से माउथ फ्रेशनर दिया गया. पीड़ितों का कहना है कि जैसे ही उन लोगों ने माउथ फ्रेशनर को खाया, उनके मुंह से खून निकलने लगा. थोड़ी देर में उन सभी की तबियत भी खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया.

रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

अब इस मामले को लेकर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- लेडी डॉन अनुराधा से शादी करेगा मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर काला जठेड़ी, कोर्ट ने दी कस्टडी पेरोल

खिचड़ी में मिला था चूहा

बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी रेस्टोरेंट या फिर स्कूल में फूड प्वॉइजनिंग की घटनाएं हुई हों. इससे पहले महाराष्ट्र में पिछले महीने एक स्कूल में बच्चों को खाने के लिए खिचड़ी दी गई थी. जिसे खाने के बाद छात्रों की तबियत खराब हो गई थी. जब खाने की जांच की गई तो पता चला कि खिचड़ी में चूहे के कुछ पार्ट्स भी खाने में पक गए थे. ये पूरा मामला अकोला शहर के महानगरपालिका के स्कूल नंबर 26 का था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago