देश

PM Modi ने जेपी नड्डा के संबोधन का वीडियो किया रिपोस्ट, कहा- हमारी सरकार ने पूरी दृढ़ता और संकल्प शक्ति के साथ पहलगाम हमले का दिया जवाब

संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) चल रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा राज्यसभा में दिए गए संबोधन के वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रिपोस्ट करते हुए कहा कि राज्यसभा में जेपी नड्डा का यह संबोधन अवश्य सुनें.

पीएम मोदी ने क्या कहा ?

पीएम मोदी (PM Modi) ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के संबोधन का वीडियो रिपोस्ट करते हुए लिखा कि,

“हमारी सरकार ने पूरी दृढ़ता और संकल्प-शक्ति के साथ पहलगाम के आतंकी हमले का जवाब दिया है. राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कैसे ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) अपने उद्देश्य में सफल रहा है, इसको लेकर जेपी नड्डा ने राज्यसभा में विस्तार से अपनी बात रखी है.”

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले नड्डा

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) पर जारी चर्चा के दौरान पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की. उन्होंने कांग्रेस का घेराव करते हुए कहा कि देश में राजनीतिक नेतृत्व बहुत अहम है. पिछली सरकार में भारत-पाकिस्तान के बीच आतंक, व्यापार और पर्यटन चलता रहा. उन्होंने कहा कि,

“21 जुलाई को जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई थी तो उस दौरान मैंने कहा था कि हम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए तैयार हैं. पहलगाम हमला बहुत ही दुखदायी है और मानवता को झकझोर देने वाला है. इस घटना की जितनी निंदा की जाए, वह बहुत कम है. हमें मालूम है कि पहलगाम के हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक ने अपनी जान गंवाई. हम इस घटना की पुरजोर निंदा करते हैं. साथ ही यह भी बताना चाहते हैं कि जिस दिन पहलगाम में घटना घटित हुई, उसके तुरंत बाद शाम 5 बजे गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पहुंच गए थे. इसके अलावा पीएम मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर भारत आए और कैबिनेट सुरक्षा कमेटी की बैठक की.

इसे भी पढ़ें- Nithari Serial Murder Case : मृतिका के पिता ने Supreme Court के निर्णय पर जताया दुख

ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर सरकार संवेदनशील-नड्डा

इस दौरान नड्डा ने कहा कि,

“मैं बताना चाहता हूं कि हमारी सरकार इस मुद्दे पर संवेदनशील है. पीएम मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में इस मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखी है. मैं यहां बताना चाहता हूं कि इस ऑपरेशन के तहत जो कार्रवाई की गई है, इसके लिए हम भारतीय सेना को सलाम करते हैं. मैं सदन के माध्यम से बताना चाहता हूं कि देश में राजनीतिक नेतृत्व बहुत अहम होता है, क्योंकि यह राजनीतिक नेतृत्व ही है जो सशस्त्र बलों को आदेश देता है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

2 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

32 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

34 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

34 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago