देश

सेशेल्स दौरे से लौटे पीएम मोदी, 19 अहम समझौतों के साथ भारत-सेशेल्स रिश्तों को मिली नई मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा पूरा कर लिया है और अब वह भारत लौट चुके हैं. इस यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. दौरे के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच कुल 19 महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी. इनमें डिजिटल भुगतान, स्वास्थ्य, रक्षा, ऊर्जा, कृषि, समुद्री सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और अंतरिक्ष जैसे कई अहम क्षेत्र शामिल हैं.

दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सेशेल्स यात्रा बेहद सफल रही. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं. इनमें सेशेल्स में यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली शुरू करने और जन औषधि योजना के तहत सहयोग बढ़ाने जैसे फैसले शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले समय में दोनों देश क्लाइमेट एक्शन, ग्रीन हाइड्रोजन, ब्लू इकोनॉमी और ऊर्जा जैसे भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे.

रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर खास जोर

इस दौरे में भारत ने सेशेल्स की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए. सेशेल्स सरकार को एक फास्ट पेट्रोल वेसल भेंट किया गया, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूती मिलेगी. इसके अलावा सेशेल्स डिफेंस फोर्स को 10 यूटिलिटी वाहन और लेजर रेडियल क्लास की पांच बोट्स भी सौंपी गईं. वहीं, सेशेल्स कोस्ट गार्ड के जहाज पीएस जोरोस्टर की मरम्मत का काम भी पूरा कर दिया गया है.

भारत ने सेशेल्स के डोर्नियर विमान को आधुनिक ग्लास कॉकपिट तकनीक से अपग्रेड करने की दिशा में भी सहयोग बढ़ाया है. इससे दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी और मजबूत होगी.

स्वास्थ्य और जनकल्याण में भी बढ़ा सहयोग

भारत ने सेशेल्स को छह नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराईं, जिससे वहां की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी. इसके साथ ही 500 मीट्रिक टन चावल और 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट भी उपलब्ध कराया गया. यह सहयोग सेशेल्स की विकास और खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा.

जन औषधि योजना के तहत हुए समझौते के बाद सेशेल्स के लोगों को भविष्य में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भारतीय दवाएं उपलब्ध कराने का रास्ता भी साफ हुआ है. इसके अलावा नए राष्ट्रीय अस्पताल की शुरुआती तैयारियों के लिए भी दोनों देशों के बीच समझौता किया गया.

यूपीआई और डिजिटल इंडिया की वैश्विक पहुंच

इस दौरे की सबसे चर्चित उपलब्धियों में से एक रही सेशेल्स में यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू करने की दिशा में समझौता. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और सेशेल्स के सेंट्रल बैंक के बीच हुए समझौते से दोनों देशों के बीच डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही दुनिया में भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की पहुंच और मजबूत होगी.

कृषि, शिक्षा और अंतरिक्ष में भी नया अवसर

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2026 से 2031 तक के लिए संयुक्त कार्ययोजना पर भी सहमति जताई है. इसके अलावा प्रोफेशनल और टेक्निकल एजुकेशन सेंटर की स्थापना की दिशा में वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की गई.

दोनों देशों ने शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए अंतरिक्ष तकनीक के इस्तेमाल पर भी समझौता किया है. इससे भारतीय सैटेलाइट तकनीक का उपयोग बढ़ेगा और भविष्य में अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे.

कानूनी, आर्थिक और जलवायु सहयोग को भी मिली रफ्तार

भारत और सेशेल्स के बीच प्रत्यर्पण संधि (एक्सट्रैडिशन ट्रीटी) पर भी सहमति बनी, जिससे अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने में दोनों देश एक-दूसरे का बेहतर सहयोग कर सकेंगे. इसके अलावा सेशेल्स ने कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर (सीडीआरआई) की सदस्यता भी ग्रहण की, जिससे जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा.

यात्रा के दौरान एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया और सेशेल्स सरकार के बीच अम्ब्रेला लाइन ऑफ क्रेडिट समझौता भी हुआ. इससे सेशेल्स में टिकाऊ विकास परियोजनाओं को वित्तीय सहायता मिलने का रास्ता आसान होगा.

ये भी पढ़ें- यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, 21 जून से 1,300 से ज्यादा मौतें; WHO ने जारी की गंभीर चेतावनी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

17 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

23 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

36 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

52 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

56 minutes ago