देश

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

शक्ति-साधना के पावन महापर्व शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं. नवरात्र के पावन अवसर पर पीएम मोदी ने मां जगदंबा और नवदुर्गा के प्रथम स्वरूप ‘मां शैलपुत्री’ के चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए राष्ट्र की समृद्धि, एकता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

राष्ट्र की एकता और प्रगति का लिया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि शक्ति-साधना के महापर्व नवरात्रि की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं. मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो, जो राष्ट्र की एकता एवं प्रगति के संकल्प को और सशक्त करे.

मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप जलने की प्रार्थना

पीएम मोदी ने अपने एक अन्य संदेश में नवरात्र के पहले दिन पूजा की जाने वाली प्रथम देवी मां शैलपुत्री की वंदना की. उन्होंने लिखा कि नवरात्रि के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन. उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो. देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है.

केंद्रीय मंत्रियों ने भी दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मां शैलपुत्री का दिव्य स्वरूप हमें प्रकृति के प्रति श्रद्धा और जीवन में दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी मां दुर्गा से सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

13 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

17 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

31 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

31 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

46 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

47 minutes ago