प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) पर जोर देते हुए कहा कि भारत अपने युवाओं को बदलते दौर और भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार करने में जुटा है. उन्होंने कहा कि कौशल को महज मजबूरी या दूसरा विकल्प मानने के बजाय एक सम्मानित और पसंदीदा करियर के रूप में देखा जाना चाहिए.
पीएमओ ने ‘एक्स’ पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी के लेख का हवाला देते हुए बताया कि भारत अपने स्किलिंग मिशन को वैश्विक पहचान दिला रहा है. महज एक साल पहले वर्ल्डस्किल्स एशिया में पहली बार टीम भेजने के बाद अब भारत पहली बार इसकी मेजबानी करेगा. जयंत चौधरी ने लिखा कि भले ही हमारी परंपरा में हुनरमंदों का सम्मान रहा हो, पर आज भी कई परिवार डिग्री को ज्यादा अहमियत देते हैं, जबकि व्यावसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं को तेजी से कामयाबी दिला सकता है.
लेख में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनते नए अवसरों का जिक्र करते हुए ‘एडीपी पीपल ऐट वर्क 2026’ रिपोर्ट का हवाला दिया गया है, जिसके मुताबिक भारत में 80 फीसदी कर्मचारी हफ्ते में कई बार और 41 फीसदी रोजाना एआई का इस्तेमाल करते हैं, जो सर्वे में शामिल देशों में सबसे ज्यादा है.
विश्व आर्थिक मंच के अनुमान के अनुसार, 2030 तक दुनियाभर में 17 करोड़ नई नौकरियां बन सकती हैं, जबकि 9.2 करोड़ नौकरियों पर असर पड़ सकता है और हर 100 में से 59 कर्मियों को नई ट्रेनिंग की जरूरत होगी. वहीं ‘द इकोनॉमिस्ट’ के हवाले से बताया गया कि अमेरिका में एआई से करीब 10 लाख नए रोजगार बने और लगभग 2 लाख प्रभावित हुए, जिनमें डेटा सेंटर व डिजिटल ढांचे से जुड़े तकनीशियन और इलेक्ट्रिशियन शामिल हैं.
60,000 करोड़ की PM-सेतु योजना से बदलेंगे आईटीआई
युवाओं को व्यावहारिक कौशल से जोड़ने के लिए शुरू की गई करीब 60,000 करोड़ रुपये की पीएम-सेतु योजना के तहत देश के 1,000 आईटीआई (ITI) को अपग्रेड किया जाना है.
यह योजना अब जमीनी अमल के चरण में पहुंच गई है और 15 औद्योगिक क्लस्टरों की निवेश योजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है, जहां उद्योग भागीदारों के सहयोग से आधुनिक लैब और वर्कशॉप तैयार की जाएंगी.
यह भी पढ़ें: ननकाना साहिब की यात्रा आसान होने पर दलेर मेहंदी ने पीएम मोदी का जताया आभार, बोले- अब खत्म हुआ डर
-भारत एक्सप्रेस
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने 24 नवंबर को डिगलीपुर…
बाबा बैद्यनाथ धाम के कामना लिंग की पौराणिक कथा, रावण की शिव भक्ति, विष्णु के…
चिदंबरम नटराज मंदिर में शिव के आनंद तांडव, चेतना के आकाश, नाट्यांजलि उत्सव और ब्रह्मांड…
राजस्थान के एकलिंगजी और नाथद्वारा मंदिर मेवाड़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान के दो महत्वपूर्ण…
Daler Mehndi PM Modi Kartarpur Corridor: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने ननकाना साहिब की यात्रा…
तमिलनाडु का चिदंबरम नटराज मंदिर भगवान शिव के नटराज स्वरूप, चिदंबर रहस्य और आकाश तत्व…