Daler Mehndi PM Modi Kartarpur Corridor
Daler Mehndi PM Modi Kartarpur Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकप्रिय अकाउंट ‘मोदी स्टोरी’ ने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी का एक वीडियो साझा किया है. इसमें उन्होंने ननकाना साहिब की यात्रा को आसान बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया और इससे जुड़ा अपना अनुभव साझा किया.
वीडियो में दलेर मेहंदी ने कहा कि पहले ननकाना साहिब के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को कई तरह की प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था. लोगों को आवेदन करना होता था, लंबी लाइनों में लगना पड़ता था और सुरक्षा जांच से भी गुजरना पड़ता था. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की पहल से करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद पूरी व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि अब ननकाना साहिब में मत्था टेकने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी आसान हो गई है. ऐसा लगता है, जैसे दिल्ली में ही किसी धार्मिक स्थल पर जाना हो. श्रद्धालुओं के लिए यात्रा की प्रक्रिया सरल हुई है और पहले पाकिस्तान जाने को लेकर लोगों के मन में जो डर रहता था, वह भी काफी हद तक कम हुआ है.
दलेर मेहंदी ने कहा कि ननकाना साहिब के दर्शन करना पहले कई लोगों के लिए मुश्किल और दूर का सपना हुआ करता था, लेकिन अब यह यात्रा पहले की तुलना में काफी सुलभ हो गई है. इस बदलाव से खासकर सिख समुदाय में खुशी का माहौल है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की राह आसान बनाना बहुत बड़ा काम है. इसके लिए वह प्रधानमंत्री का दिल से धन्यवाद करते हैं.
बता दें कि ननकाना साहिब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित एक ऐतिहासिक और पवित्र शहर है. यह सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जन्मस्थली है. लाहौर से दक्षिण-पश्चिम दिशा में करीब 80 से 91 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस शहर का सिख धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है.
इससे पहले 22 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए 1,822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हुआ. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के कार्यालय से श्रद्धालुओं को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ विदा किया गया. इस दौरान ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी. संगत में गुरुधामों के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.
एसजीपीसी के मुताबिक, पाकिस्तान जाने के लिए कुल 1,828 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे गए थे. इनमें से पाकिस्तान दूतावास ने 1,822 लोगों को वीजा जारी किया, जबकि छह श्रद्धालुओं के आवेदन रद्द कर दिए गए. इस जत्थे की अगुवाई एसजीपीसी सदस्य बीबी परमिंदर कौर पार्टी लीडर के रूप में कर रही हैं. उनके साथ कार्यकारिणी सदस्य रविंदर सिंह खालसा, सदस्य गुरनाम सिंह जस्सल, बीबी गुरिंदर कौर भोलूवाला और जनरल प्रबंधक लखबीर सिंह चीफ-85 भी पाकिस्तान गए हैं.
भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के एकलिंगजी और नाथद्वारा मंदिर मेवाड़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान के दो महत्वपूर्ण…
तमिलनाडु का चिदंबरम नटराज मंदिर भगवान शिव के नटराज स्वरूप, चिदंबर रहस्य और आकाश तत्व…
Delhi Traffic Update: दिल्ली के गाजीपुर, बदरपुर समेत अन्य एंट्री पॉइंट्स पर Multi,Lane Free Flow…
पश्चिम बंगाल के तारापीठ और कालीघाट शक्ति उपासना के दो प्रमुख केंद्र हैं, जहां मां…
महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर और गृश्नेश्वर दो ऐसे पवित्र स्थल हैं जो आस्था, इतिहास और विरासत…
Varanasi Dev Deepawali: वाराणसी में देव दीपावली का पर्व भव्यता के साथ मनाया गया. नमो…