देश

पार्टी की एतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से फोन पर बात कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज (Anthony Albanese) से बात की. दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज करने के लिए नए जोश के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई.

पीएम मोदी ने अल्बानीज को उनकी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर व्यक्तिगत रूप से बधाई भी दी. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अपने मित्र एंथनी अल्बानीज (Anthony Albanese) से व्यक्तिगत रूप से उनकी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देने के लिए बात की. हम भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज करने के लिए नए जोश के साथ मिलकर काम करने पर सहमत हुए.”

शनिवार को, पीएम मोदी ने अल्बानीज को उनकी शानदार जीत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी थी. पीएम मोदी ने कहा था कि वह भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं .

पीएम मोदी ने दी थी जीत की बधाई

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा था, ” एंथनी अल्बानीज़ को आपकी शानदार जीत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई! यह जोरदार जनादेश आपके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई लोगों के स्थायी विश्वास को दर्शाता है. मैं भारत -ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने और इंडो-पैसिफिक में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.”

यह भी पढ़ें- मॉक ड्रिल से पहले गृह मंत्रालय में अहम बैठक, सभी राज्यों के मुख्य सचिव, सिविल डिफेंस के डीजी और NDRF प्रमुख सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अल्बानीज़ दो दशकों से अधिक समय में बैक-टू-बैक चुनावी जीत हासिल करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं, जो जॉन हॉवर्ड के बाद पहले हैं.

Anthony Albanese ने समर्थकों को किया संबोधित

शनिवार को लेबर पार्टी के मुख्यालय में समर्थकों से बात करते हुए एंथनी अल्बानीज ने कहा कि सरकार बुजुर्ग लोगों की देखभाल करते हुए युवा ऑस्ट्रेलियाई लोगों में निवेश करेगी. उन्होंने अर्थव्यवस्था के लचीलेपन और एकीकृत ऑस्ट्रेलिया के बारे में भी बात की.

उन्होंने सिडनी में भीड़ से कहा, “वैश्विक अनिश्चितता के इस समय में, ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने आशावाद और दृढ़ संकल्प को चुना है. ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने वैश्विक चुनौतियों का सामना ऑस्ट्रेलियाई तरीके से करना चुना है – भविष्य के निर्माण के साथ-साथ एक-दूसरे का ख्याल रखना.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

10 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

15 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

28 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

37 minutes ago