बिजनेस

2025 की पहली तिमाही में नौकरियों के आवेदन में 30 प्रतिशत उछाल, महिलाओं और फ्रेशर्स की भागीदारी बढ़ी

भारत का वर्कफोर्स परिदृश्य 2025 में एक मजबूत शुरुआत कर रहा है. जॉब मार्केट ने इस वर्ष की पहली तिमाही में नौकरियों के आवेदन को लेकर सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. 1.81 करोड़ जॉब एप्लीकेशन के साथ यह वृद्धि महिलाओं और फ्रेशर्स की तेजी से बढ़ती भागीदारी की वजह से दर्ज की गई. यह जानकारी मंगलवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई.

जॉब प्लेटफॉर्म ‘अपना’ की ‘इंडिया एट वर्क- क्वाटर-1 2025 रिपोर्ट’ के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही में महिलाओं ने 62 लाख जॉब एप्लीकेशन सबमिट किए, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि से 23 प्रतिशत अधिक है.     महिलाओं के जॉब एप्लीकेशन को लेकर यह वृद्धि बीपीओ, फाइनेंस, एचआर और एजुकेशन जैसे सेक्टर में फ्लेक्सिबल वर्क ऑप्शन और जेंडर-इंक्लूसिव हायरिंग की वजह से दर्ज की गई है.

चंडीगढ़, इंदौर जैसे शहरों में महिलाओं के एप्लीकेशन दोगुने से अधिक

रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़, इंदौर और जमशेदपुर जैसे शहरों में महिलाओं के एप्लीकेशन दोगुने से अधिक हो गए, जो प्रमुख महानगरों की वृद्धि दर से अधिक है. इसी तरह, फ्रेशर्स की ओर से भी 66 लाख जॉब एप्लीकेशन के साथ, पिछले साल की तुलना में 46 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है.

वारंगल, जबलपुर और प्रयागराज जैसे छोटे शहरों से टैलेंट में 20 से 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो मेट्रो हब से परे कॉर्पोरेट हायरिंग फोकस में एक बड़े बदलाव को दर्शाता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि टियर 2 और 3 शहरों में भर्ती को लेकर वृद्धि की वजह से जॉब एप्लीकेशन को लेकर यह बढ़त दर्ज की गई है.

इस वर्ष जनवरी-मार्च में 3.1 लाख नौकरियां पोस्ट की गईं

अपना के सीईओ निर्मित पारिख ने कहा, “दिल्ली से लेकर देहरादून तक, भारत के हायरिंग सेकटर को समावेश, टेक्नोलॉजी और एम्बिशन के जरिए एक नया रूप दिया जा रहा है. काम का भविष्य अब केवल महानगरों तक सीमित नहीं रह गया है, यह अब हर जगह है.” इसके अलावा, जॉब प्लेटफॉर्म अपना का इस्तेमाल करने वाले 70 प्रतिशत नए फ्रेशर्स यूजर्स के पास औपचारिक डिग्री या पेशेवर प्रमाणपत्र थे, जो स्किल-रेडी टैलेंट की बढ़ती मांग को दिखाता है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि हायरिंग को लेकर भी इस वर्ष की पहली तिमाही में उछाल दर्ज किया गया है. इस वर्ष जनवरी-मार्च में 3.1 लाख नौकरियां पोस्ट की गईं, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि से 26 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है. नौकरियां पोस्ट करने को लेकर स्मॉल-मीडियम बिजनेसेस (एसएमबी) की भागीदारी सबसे अधिक रही.

एलआईसी, फ्लिपकार्ट और पेटीएम जैसी कंपनियों की ओर से 2.1 लाख नौकरियां पोस्ट की गईं. इसके अलावा, एसएमबी ने वर्ष की पहली तिमाही में 28,547 वूमन-स्पेसिफिक रोल पोस्ट किए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 26 प्रतिशत अधिक है.


ये भी पढ़ें: वैश्विक स्तर पर ‘मेड-इन-इंडिया’ कारों की धूम, इन मॉडल्स की मांग अधिक


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

केजरीवाल और ‘आप’ नेताओं पर लटकी अवमानना की तलवार! हाईकोर्ट ने दिया झटका, गूगल ने कोर्ट को दी दोटूक

Kejriwal Contempt Case: आपराधिक अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और अन्य आप…

5 seconds ago

मोहम्मद शमी लड़ेंगे यूपी चुनाव! जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद इस सीट से शुरू होगी सियासी पारी?

Mohammed Shami Politics: क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद…

3 minutes ago

क्या 37 लाख कटे वोटों से बदल जाएंगे नतीजे? चुनाव आयोग का नया ‘डिजिटल फॉर्मूला’ देखकर उड़े सबके होश

Bengal Voter List Controversy: पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में…

20 minutes ago

चंडीगढ़ में सजेगा WISE 4.0 का भव्य मंच! ग्रामीण महिला उद्यमियों को AI और टेक्नोलॉजी से जोड़ने का महाकुंभ

चंडीगढ़ में 25 और 26 सितंबर को WISE 4.0 का आयोजन होगा, जिसमें महिला उद्यमिता,…

35 minutes ago