देश के 5 राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले अपनी चुनावी तैयारियों को और धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (30 मार्च) एक बड़ा जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. पीएम मोदी ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत असम और पुडुचेरी के एनडीए (NDA) कार्यकर्ताओं और आम वोटरों से वर्चुअली संवाद करेंगे.
यह पूरा कार्यक्रम डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नमो ऐप’ (NaMo App) के जरिए संचालित किया जाएगा, जो जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने की एक बड़ी पहल है. प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1 बजे असम के कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करेंगे. इस दौरान आगामी चुनावों से जुड़े अहम मुद्दों, राज्य के विकास और केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा होगी.
पुडुचेरी संवाद: इसके बाद शाम 5:30 बजे पीएम मोदी पुडुचेरी के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि वे कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित में एकजुट होकर काम करने की अपील करेंगे.
इस वर्चुअल संवाद से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर असम और पुडुचेरी के विकास मॉडल की जमकर तारीफ की. असम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में राज्य ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है. उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाता एक बार फिर ‘डबल इंजन’ वाली एनडीए सरकार को अपना आशीर्वाद देंगे.
पुडुचेरी को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, “पिछले पांच वर्षों में एनडीए सरकार ने पुडुचेरी के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया है. मुझे पूरा यकीन है कि इस शानदार प्रदर्शन के चलते पुडुचेरी की जनता आगामी चुनावों में हमें निरंतर समर्थन देगी.”
ये भी पढ़ें: ‘असम से घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालेंगे’, सोनितपुर रैली में अमित शाह का बड़ा चुनावी शंखनाद
असम बीजेपी इकाई के मुताबिक, यह वर्चुअल संवाद पीएम मोदी को जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा. इससे पहले 1 मार्च को भी पीएम मोदी ने पुडुचेरी का दौरा किया था, जहां उन्होंने 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी. उस दौरान पीएम ने आध्यात्मिक, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देकर केंद्र शासित प्रदेश के विकास को रफ्तार देने के सरकार के विजन को जनता के सामने रखा था.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…