उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के विजन से हो रहा ‘सर्वोदय’, CM योगी बोले- मार्गदर्शन में बन रहा नया उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ में नौनिहालों के पोषण, मातृशक्ति के सशक्तीकरण और युवाओं के सपनों को नई उड़ान प्राप्त हो रही है. सीएम योगी सोमवार को उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और छात्रों को बड़ी सौगात देंगे. सोमवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सुबह लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन बांटे जाएंगे. इसके अलावा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सीएम योगी शाम लगभग 4 बजे छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का वितरण करेंगे.

इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अंत्योदय से सर्वोदय की संकल्पना को साकार करते हुए ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ में नौनिहालों के पोषण, मातृशक्ति के सशक्तीकरण और युवाओं के सपनों को नई उड़ान प्राप्त हो रही है. पोषण, परिश्रम और परिवर्तन की प्रखर प्रतीक हमारी आंगनवाड़ी बहनों को आज तकनीक, संसाधन और सम्मान का संयोजन प्राप्त होगा, जिससे सेवा और संवेदना दोनों सशक्त होंगी. उन्होंने आगे लिखा-

‘छात्रवृत्ति और पारिवारिक लाभ सहायता के माध्यम से विद्यार्थियों और जरूरतमंद परिवारों को संबल, सम्मान और संभावनाओं का सशक्त सहारा दिया जाएगा. सशक्त आंगनवाड़ी, पोषित बचपन, सुरक्षित नारी, समर्थ युवा और गरीब कल्याण, यही डबल इंजन सरकार का दृढ़ संकल्प है.’

जारी की जाएगी राशि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को छात्रवृत्ति और पारिवारिक लाभ योजनाओं के अंतर्गत धनराशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण करेंगे. प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप के अनुसार, इस अवसर पर कक्षा 9-10 और दशमोत्तर के कुल 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में लगभग 3350 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि मुख्यमंत्री के हाथों जारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘मेरे प्यारे बच्चों…’, योगी की पाती में नौनिहालों से क्या-क्या बोले मुख्यमंत्री?

मंत्री नरेंद्र कश्यप के अनुसार, लाभान्वित छात्रों में अनुसूचित जाति के 6,68,707 विद्यार्थियों को 467.94 करोड़ रुपए, सामान्य वर्ग के 4,95,793 विद्यार्थियों को 779.10 करोड़ रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13,52,357 विद्यार्थियों को 1838.59 करोड़ रुपए, अल्पसंख्यक वर्ग के 2,75,889 विद्यार्थियों को 252.76 करोड़ रुपए और अनुसूचित जनजाति के 7,236 विद्यार्थियों को 11.61 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की जाएगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

54 minutes ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

2 hours ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

2 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

3 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

4 hours ago