यूटिलिटी

अब पेट्रोल पंप पर मिलेगा ‘मिट्टी का तेल’, LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; जानें कैसे और किसे मिलेगा केरोसिन?

Kerosene at Petrol Pumps: मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव और समुद्री रास्तों में मची हलचल के बीच केंद्र सरकार ने देश के आम आदमी को बड़ी राहत देने के लिए ‘इमरजेंसी प्लान’ तैयार किया है. सरकार ने केरोसिन (मिट्टी का तेल) के नियमों में बड़ी ढील देते हुए इसे अब सीधे पेट्रोल पंपों के जरिए बांटने का फैसला किया है.

हर जिले में 2 पेट्रोल पंपों से मिलेगा Kerosene

सरकार ने घरेलू ईंधन की संभावित किल्लत को देखते हुए 60 दिनों की ‘इमरजेंसी सप्लाई’ का ऐलान किया है. इस नई व्यवस्था की सबसे खास बात ये है कि अब आपको मिट्टी के तेल के लिए सिर्फ कोटे की दुकानों के चक्कर नहीं काटने होंगे.

सरकार ने तय किया है कि हर जिले में दो चुनिंदा पेट्रोल पंपों को ‘केरोसिन सेंटर’ के रूप में नामित किया जाएगा. ये सुविधा मुख्य रूप से उन कमजोर वर्गों और परिवारों के लिए है जिन्हें खाना पकाने या रोशनी के लिए ईंधन की तत्काल जरूरत है.

बता दें कि देश के जिन 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पहले ‘केरोसिन-मुक्त’ घोषित कर दिया गया था, वहां भी अब अस्थायी रूप से केरोसिन का आवंटन शुरू किया जा रहा है.

क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच जारी खींचतान की वजह से ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) वाले समुद्री रास्ते पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इसी रास्ते से भारत की LPG सप्लाई आती है. हालांकि, भारत ने अपनी तैयारी पूरी रखी है.

वहीं, भारतीय ध्वज वाले दो बड़े जहाज- BW TYR और BW ELM सफलतापूर्वक हॉर्मुज को पार कर चुके हैं. ये जहाज करीब 94,000 टन एलपीजी लेकर भारत आ रहे हैं. ‘BW TYR’ 31 मार्च तक मुंबई और ‘BW ELM’ 1 अप्रैल को न्यू मैंगलोर पोर्ट पहुंच जाएगा.

बता दें कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि ये कदम केवल एहतियात के तौर पर उठाया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में आम जनता को चूल्हा जलाने में दिक्कत न हो. पेट्रोल पंपों पर केरोसिन उपलब्ध होने से वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी और तेज होगी.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल पंप से एक दिन में कितना तेल खरीद सकते हैं आप? इसे घर में स्टोर करना क्यों मना? जान लें सरकार के नियम

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago