पीएम मोदी आज (1 मार्च 2026) दक्षिण भारत के एक महत्वपूर्ण दौरे पर हैं. बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से पीएम मोदी आज तमिलनाडु और पुडुचेरी को 7,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इस एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री दोनों स्थानों पर विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे और ऐतिहासिक मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे.
प्रधानमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह लगभग 11:45 बजे केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पहुंचेंगे. यहां वह 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके तुरंत बाद वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
पुडुचेरी के कार्यक्रम के बाद, दोपहर लगभग 3:00 बजे पीएम मोदी तमिलनाडु के सांस्कृतिक शहर मदुरै पहुंचेंगे. यहां वह 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. मदुरै में जनसभा को संबोधित करने के बाद, शाम करीब 4:00 बजे प्रधानमंत्री तिरुप्पारनकुंद्रम स्थित प्राचीन अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर जाएंगे और वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे.
इस दौरे के दौरान दक्षिण भारत की सड़क और रेल कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दिया जा रहा है. एनएच-332ए (NH-332A) के मराक्कनम-पुडुचेरी खंड और एनएच-87 (NH-87) के परमाकुडी-रामनाथपुरम खंड को फोर-लेन (चार लेन) बनाने के काम की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे यातायात सुगम होगा.
ये भी पढ़ें: सबसे बड़ा ‘सीक्रेट’! भारत में उपजा था ईरान की ‘इस्लामिक क्रांति’ का बीज; जानें अली खामेनेई का बाराबंकी कनेक्शन
तमिलनाडु में आधुनिक सुविधाओं से लैस 8 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भव्य उद्घाटन किया जाएगा. ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए बहुप्रतीक्षित चेन्नई बीच-चेन्नई एग्मोर (Chennai Beach – Chennai Egmore) की चौथी रेलवे लाइन को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा. यह दौरा दक्षिण भारत के विकास और वहां के बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…