देश

Trump के 50% Tariff से निपटने की स्ट्रेटजी बना रही सरकार — PM मोदी आज करेंगे उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

PM Modi meeting Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के ऐलान के बाद भारत सरकार ने गंभीर रूख अपनाया है. इस विषय पर शुक्रवार, 8 अगस्त को दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में अमेरिका के इस फैसले के प्रभाव और भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया पर चर्चा की जाएगी.

टैरिफ बढ़ोतरी की पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की थी. यह निर्णय पहले से लागू 25 प्रतिशत टैरिफ के अतिरिक्त है, जो 20 जुलाई से प्रभावी था. इस प्रकार कुल टैरिफ अब 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने इसका कारण भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल के निरंतर आयात को बताया है.

भारत की तीखी प्रतिक्रिया

भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी कदम को ‘अनुचित और अविवेकपूर्ण’ बताते हुए कहा कि भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं और रणनीतिक स्वायत्तता का सम्मान किया जाना चाहिए. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत अपनी आत्मनिर्भर नीति और वैश्विक साझेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखेगा.

पीएम मोदी का कड़ा संदेश

गुरुवार को एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश के किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा,

“भारत अपने किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा. मुझे पता है कि मुझे व्यक्तिगत रूप से इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेकिन मैं तैयार हूं.”

ट्रम्प ने बातचीत से किया इनकार

इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह स्पष्ट किया कि वह फिलहाल भारत के साथ टैरिफ पर बातचीत के इच्छुक नहीं हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या 27 अगस्त से लागू होने वाले 50% टैरिफ के बाद बातचीत की संभावना है, तो उन्होंने जवाब दिया, “नहीं, जब तक हम इसे हल नहीं कर लेते.”

यह भी पढ़िए: ट्रम्प की हेकड़ी: अमेरिकी राष्ट्रपति ने अब कहा- मेरी भारत से बात तब होगी, जब टैरिफ पर मसला सुलझेगा; नेतन्याहू बोले- द्विपक्षीय बातचीत हो

Also Follow Bharat Express on X

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

3 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

10 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

39 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

48 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago