PM Modi news: संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला आरक्षण से जुड़ा एक नया वीडियो जारी किया है. इस संदेश के जरिए उन्होंने देश की तरक्की को महिलाओं की उम्मीदों और भागीदारी से जोड़ते हुए कहा कि नारी शक्ति को उसका हक दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है और वे स्वयं वर्षों से इसके लिए प्रयासरत हैं.
संसद के विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण पर वीडियो जारी कर नारी शक्ति वंदन संशोधन को समय की मांग बताया और विरोधी दलों को घेरा. केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूर प्रस्तावों के तहत परिसीमन संशोधन के साथ लोकसभा और विधानसभाओं की सीटें बढ़ाने तथा 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी है.
वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी सशक्तिकरण को लेकर भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संकल्प पूरी तरह अडिग है तथा उनके लिए देशहित सर्वोपरि है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कुछ लोगों के लिए दल हित देशहित से बड़ा हो जाता है, तो उसका नुकसान नारी शक्ति और देश को उठाना पड़ता है. उन्होंने नारी शक्ति वंदन संशोधन को समय की मांग बताते हुए आधी आबादी के सपनों और देश के भविष्य के लिए इस संकल्प को पूरा करने की बात दोहराई.
भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान… https://t.co/pSBPebrlEW
— Narendra Modi (@narendramodi) November 29, 2026
इससे एक दिन पहले शनिवार को भी पीएम मोदी ने एक वीडियो साझा कर कहा था कि सरकार देश की नारी शक्ति से किए गए वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने स्पष्ट किया था कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दल संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से नहीं रोक पाएंगे, क्योंकि सरकार के संकल्प को देशभर की महिलाओं का समर्थन प्राप्त है.
संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को मंजूरी दी गई थी. इन प्रस्तावित बदलावों के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने के साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है.
यह भी पढ़ें-महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार का बड़ा प्लान, पीएम मोदी ने बताया क्यों है जरूरी?
-भारत एक्सप्रेस
परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार नई तैयारी में है. पीएम मोदी…
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक अनोखी टैक्सी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,…
Amit Shah Mann Ki Baat reaction: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के…
Delimitation North South Divide: रवि के. मिश्रा की किताब Demography, Representation, Delimitation ने भारत में…
Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने पूरे परिवार…
Lucknow Acid Attack: लखनऊ के हुसैनगंज स्थित उदयगंज में एक युवक पर घर में घुसकर…