देश

गुजरात की पहली ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’! पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी; जानें वर्ल्ड क्लास सुविधा वाली ट्रेन की खासियत

Amrit Bharat Express: पश्चिम रेलवे और गुजरात की पहली ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ का शुभारंभ शनिवार, 27 सितंबर को सूरत के उधना रेलवे स्टेशन से होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) वर्चुअली और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे.

कहां से कहां तक चलेगी?

यह ट्रेन गुजरात के उधना से ओडिशा के ब्रह्मपुर तक चलेगी, जो आम यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और किफायती यात्रा का अनुभव देगी. 22 कोच वाली इस ट्रेन में स्लीपर, जनरल क्लास, पेंट्री कार और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सामान-सह-गार्ड कोच शामिल हैं. यह 1,800 से अधिक यात्रियों को ले जाने में सक्षम है और 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन की गई है.

बेहद आधुनिक है Amrit Bharat Express

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) विनीत अभिषेख ने आईएएनएस को बताया, “अमृत भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण प्रयासों का प्रतीक है. इसकी सबसे बड़ी खासियत पुश-पुल ऑपरेशन है, जिसमें दोनों सिरों पर डब्ल्यूएपी-5 इंजन लगे हैं. यह एरोडायनमिक डिजाइन देरी को कम करता है, त्वरण बढ़ाता है और सुचारू संचालन सुनिश्चित करता है.”

ट्रेन में नहीं लगेंगे झटके

Amrit Bharat Express ट्रेन में टाइप 10 हेड वाले सेमी-ऑटोमैटिक कपलर झटके-मुक्त यात्रा प्रदान करते हैं. आंतरिक सजावट में एल्यूमीनियम कम्पोजिट और हनीकॉम्ब पार्टीशन पैनल का उपयोग किया गया है, जो टिकाऊ और आकर्षक है. सीटें और बर्थ एर्गोनॉमिक डिजाइन वाली, अग्निरोधी और बेहतर कुशनिंग के साथ हैं. अतिरिक्त हैंडल, फोल्डेबल स्नैक ट्रे, व्यक्तिगत बोतल होल्डर, और यूएसबी टाइप ‘ए’ व ‘सी’ पोर्ट वाले मोबाइल चार्जिंग पॉइंट यात्रियों के लिए सुविधाजनक हैं.

ये भी पढ़ें: CMD उपेंद्र राय ने बताई ब्रांड की कुंजी, BW मार्केटिंग फेस्टिवल को किया संबोधित

भारतीय रेलवे के लिए गेमचेंजर

सुरक्षा के लिए सभी डिब्बों में सीसीटीवी निगरानी होगी. यह ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए तेज, सुरक्षित और आरामदायक विकल्प है. किराए में मामूली वृद्धि होगी, जो अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर लागू होगी. विनीत अभिषेख ने कहा, “यह ट्रेन आम आदमी को विश्वस्तरीय सुविधाएं देगी. पुश-पुल कॉन्फ़िगरेशन और आधुनिक तकनीक इसे खास बनाते हैं.” यह ट्रेन भारतीय रेलवे के ‘विकसित भारत’ दृष्टिकोण का हिस्सा है, जो कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर केंद्रित है.

उधना-ब्रह्मपुर मार्ग (Udhna and Brahmapur Amrit Bharat Express) पर यह ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ेगी, जिससे गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के यात्रियों को लाभ होगा.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

4 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

18 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

27 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

31 minutes ago