चुनाव

बेतिया से पटना तक एक्शन! अमित शाह ने बिहार के कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, क्या है NDA का लक्ष्य?

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में चुनावी सरगर्मियां अब बढ़ गई हैं. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को जहां पटना में महिला संवाद किया और मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित किया. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार पहुंचे और बिहार के भाजपा के नेताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठकें की. यह दौरा इससलिए भी खास हो जाता है कि क्योंकि, यह 10 दिनों में उनका दूसरा बिहार दौरा था.

नेताओं के साथ की बैठक

गृह मंत्री अमित शाह शाम को पटना पहुंचे और सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय गए. वहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और चुनावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया. इस बैठक में भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित अन्य कई मंत्री, सांसद और विधायक तथा कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे.

बताया जाता है कि इस बैठक में अमित शाह ने चुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन को मजबूत करने, उम्मीदवारों के चयन और चुनाव की रणनीति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपने एक्स पर पोस्ट किया, “आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आयोजित प्रदेश पदाधिकारीगण एवं प्रवासी प्रभारी की बैठक हुई.”

अमित शाह आगे लिखा, “इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष, बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. निश्चित ही यह संवाद संगठन की मजबूती के साथ-साथ बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक विजय एवं सुशासन के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करेगा.”

ये भी पढें: गुजरात की पहली ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’! पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी; जानें वर्ल्ड क्लास सुविधा वाली ट्रेन की खासियत

बेतिया, चंपारण और सारण अमित शाह की बैठक

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने चंपारण और सारण क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव के संबंध में बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए. इन क्षेत्रों के 10 संगठनात्मक जिलों के 45 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल हुए.

बताया गया कि इस बैठक में सांसद, एमएलए, विधान परिषद सदस्य, पार्टी के जिला अध्यक्ष, पार्टी की कार्यसमिति के सदस्य और विधानसभा के प्रभारी शामिल हुए. बताया गया कि इस बैठक में शाह ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी के बारे में पूरी जानकारी ली. शाह के शनिवार को समस्तीपुर और अररिया जाने का कार्यक्रम है.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

47 seconds ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

3 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

10 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

11 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

28 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

39 minutes ago