देश

कुआलालंपुर में 26 से 28 अक्टूबर तक होगी ASEAN Summit, इसके लिए मलेशिया नहीं जाएंगे पीएम मोदी

ASEAN Summit 2025: आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन 26 से लेकर 28 अक्टूबर तक मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया जाएगा. इस समिट में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया नहीं जाएंगे. वे डिजिटल माध्यम से ही आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “मेरे प्रिय मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई. उन्हें मलेशिया की आसियान अध्यक्षता के लिए बधाई दी और आगामी शिखर सम्मेलनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं. आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के लिए उत्सुक हूं.”

मलेशिया के प्रधानमंत्री इब्राहिम ने क्‍या बताया?

दूसरी ओर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी एक्स पर लिखा, “कल रात, मुझे भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक करीबी सहयोगी का फोन आया, जिसमें मलेशिया-भारत द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक रणनीतिक और व्यापक स्तर पर मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा की गई. प्रौद्योगिकी, शिक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा के क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग के अलावा भारत व्यापार और निवेश के क्षेत्र में मलेशिया का एक महत्वपूर्ण साझेदार बना हुआ है.” उन्होंने कहा कि हमने इस महीने के अंत में कुआलालंपुर में 47वें आसियान शिखर सम्मेलन की मेजबानी पर भी चर्चा की. भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे बताया कि वह वर्चुअल रूप से भाग लेंगे, क्योंकि उस समय भारत में दीपावली का त्योहार अभी मनाया जा रहा है. मैं उनके इस निर्णय का सम्मान करता हूं और उन्हें और भारत के सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं. भारत से संबंधों को मजबूत करने और एक अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र की दिशा में आसियान-भारत सहयोग को और बढ़ाने के लिए मलेशिया प्रतिबद्ध रहेगा.

बिहार चुनाव के चलते मलेशिया का दौरा टाला

बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावी तैयारियों के बीच पीएम मोदी आसियान सम्मेलन में शामिल होने के लिए मलेशिया नहीं पहुंचेंगे. बीते दस साल में भारत के पीएम दूसरी बार आसियान समिट में मौजूद नहीं होंगे. इससे पहले 2022 में हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी आसियान समिट में उपस्थित नहीं हुए थे.

47वें आसियान शिखर सम्मेलन का होना है आयोजन

मलेशिया 47वें आसियान शिखर सम्मेलन और संबंधित शिखर सम्मेलनों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है. समिट में 30 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के कुआलालंपुर कन्वेंशन सेंटर में एकत्रित होने की उम्मीद है. आसियान देश और अमेरिका, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा जैसे प्रमुख साझेदार इसमें शामिल हो सकते हैं.

मलेशिया की 2025 की आसियान अध्यक्षता की थीम ‘समावेशीपन और स्थिरता’ के अंतर्गत क्षेत्रीय शांति, आर्थिक लचीलापन और समावेशी विकास पर केंद्रित होगी. तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का समापन 28 अक्टूबर को होगा. वहीं, इस समारोह में आसियान अध्यक्षता का औपचारिक हस्तांतरण फिलीपींस को किया जाएगा.

भारत के शिपबिल्डिंग और मैरीटाइम इकोसिस्टम के लिए सरकार का 8 बिलियन डॉलर का पैकेज महत्वाकांक्षा का संकेत: पीएम मोदी

Also Follow Bharat Express on Youtube

आईएएनएस

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

21 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

35 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

58 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago