PM Modi Chhattisgarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे, जहां वे राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने आज यह जानकारी दी. बताया गया है कि पीएम छत्तीसगढ़ में कई विकास और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत 14,260 करोड़ रुपये से अधिक है.
अपने दौरे के पहले चरण में, पीएम मोदी नया रायपुर में श्री सत्य साईं संजीवानी अस्पताल में ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत 2500 बच्चों से मुलाकात करेंगे, जिनका जन्मजात हृदय रोग का सफल इलाज हुआ है. इसके बाद सुबह 10:45 बजे वे ब्रह्माकुमारीज का आधुनिक आध्यात्मिक केंद्र ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन करेंगे. दोपहर 11:45 बजे वे नव रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और वहां संबोधन देंगे.
दोपहर 1:30 बजे वे शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे, जो राज्य के आदिवासी समुदायों की वीरता को दर्शाएगा. 2:30 बजे वे रजत महोत्सव में भाग लेंगे और सड़क, ऊर्जा, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. इसमें 3.51 लाख पूर्ण घरों का ‘गृह प्रवेश’ और 1200 करोड़ रुपये की राशि का वितरण भी शामिल है.
यह दौरा छत्तीसगढ़ के विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…