प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी. (फाइल फोटो)
Uttarkashi Disaster: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तरकाशी के मौजूदा हालातों की जानकारी ली है. उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में मंगलवार को प्राकृतिक आपदा से भारी तबाही हुई. इस गंभीर स्थिति में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण आ रहीं कठिनाइयों से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है. सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके.
इसके बाद, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सुबह फोन पर धराली में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान उन्हें रातभर चले बचाव कार्यों, घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रेस्क्यू करने, जरूरी सेवाओं और संसाधनों की उपलब्धता के बारे में अवगत कराया.”
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम से वह लगातार संपर्क में हैं. घटनास्थल के निरीक्षण के लिए वह स्वयं भी धराली के लिए निकल रहे हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर संभव सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का आभार व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Disaster : राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राज्य सरकार ने जारी किये 20 करोड़ रुपए, पुलिस बल की विशेष तैनाती
बता दें, उत्तरकाशी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार को बादल फटने की घटना हुई. पहाड़ी मलबा और पानी तेजी से धराली क्षेत्र में घुसा, जिससे कई घर तबाह हो गए. घटना में कम से कम चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग लापता हैं. फिलहाल, आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में 300 से अधिक कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में लगे हैं. एनडीआरएफ और भारतीय सेना के जवान भी रेस्क्यू में जुटे हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…
नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…
महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…