Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने उत्तरकाशी के मौजूदा हालात की सीएम धामी से ली जानकारी, हर संभव मदद का दिया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण आ रहीं कठिनाइयों से अवगत कराया.

PM Modi: पीएम मोदी ने उत्तरकाशी के मौजूदा हालात की सीएम धामी से ली जानकारी, हर संभव मदद का दिया भरोसा - भारत एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी. (फाइल फोटो)

Uttarkashi Disaster: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तरकाशी के मौजूदा हालातों की जानकारी ली है. उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में मंगलवार को प्राकृतिक आपदा से भारी तबाही हुई. इस गंभीर स्थिति में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है.

PM Modi ने सीएम धामी को किया फोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण आ रहीं कठिनाइयों से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है. सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके.

इसके बाद, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सुबह फोन पर धराली में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान उन्हें रातभर चले बचाव कार्यों, घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रेस्क्यू करने, जरूरी सेवाओं और संसाधनों की उपलब्धता के बारे में अवगत कराया.”

धराली का जायजा लेने निकले सीएम

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम से वह लगातार संपर्क में हैं. घटनास्थल के निरीक्षण के लिए वह स्वयं भी धराली के लिए निकल रहे हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर संभव सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Disaster : राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राज्य सरकार ने जारी किये 20 करोड़ रुपए, पुलिस बल की विशेष तैनाती

बता दें, उत्तरकाशी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार को बादल फटने की घटना हुई. पहाड़ी मलबा और पानी तेजी से धराली क्षेत्र में घुसा, जिससे कई घर तबाह हो गए. घटना में कम से कम चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग लापता हैं. फिलहाल, आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में 300 से अधिक कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में लगे हैं. एनडीआरएफ और भारतीय सेना के जवान भी रेस्क्यू में जुटे हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital