देश

विधायक श्याम बिहारी लाल के निधन से बीजेपी नेतृत्व स्तब्ध! पीएम मोदी ने पुरानी फोटो साझा कर दी श्रद्धांजलि

PM Modi Tribute Shyam Bihari Lal: उत्तर प्रदेश के फरीदपुर से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी पार्टी ने एक कर्मठ नेता खो दिया है. डॉ. श्याम बिहारी लाल का जाना पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”उत्तर प्रदेश के फरीदपुर के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. वे जनहित में समर्पित भाजपा के एक कर्मठ नेता थे, जिनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन से अत्यंत दुःख हुआ. वे जमीन से जुड़े, कर्मठ और सरल स्वभाव के कार्यकर्ता थे. उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. श्याम बिहारी लाल भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे. उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनपद बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोक-संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.

ये भी पढ़ें- फिर विवादों में घिरे ’10 रुपये वाला बिस्कुट” वाले शादाब जकाती, मेरठ में उनकी एक्ट्रेस के पति का थाने में किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि जनपद बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें.

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने लिखा, “बरेली जनपद की फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के दूसरी बार विधायक, अखिल विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाले श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. विनम्र श्रद्धांजलि. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोक-संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.”

भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया. शुक्रवार को वह सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में मौजूद थे. इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक हुआ, आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि तब तक उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ चुका था. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

21 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

37 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

45 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

52 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

55 minutes ago