देश

चुनाव के दौरान पीएम मोदी कैसे छोटी-छोटी बातों का रखते थे ध्यान, अंतिम विदाई के बीच विजय रूपाणी का पुराना किस्सा वायरल

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी यादें साझा कर रहे हैं. इस वीडियो में विजय रूपाणी बता रहे हैं कि कैसे पीएम मोदी चुनाव के दौरान छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखते थे. यह वीडियो ‘मोदी स्टोरी’ नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ से शेयर किया गया है.

वीडियो में विजय रूपाणी की यादें

‘मोदी स्टोरी’ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”विजय रूपाणी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गहरा और पुराना रिश्ता रहा है. उनका जुड़ाव गुजरात भाजपा को मजबूत करने के शुरुआती दिनों से है. बाद में, जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने एक नए गुजरात को आकार देने में मिलकर काम करना जारी रखा. रूपाणी बाद में खुद मुख्यमंत्री बने और गुजरात की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

विजय रूपाणी द्वारा शेयर की गई एक याद. ”वीडियो में विजय रूपाणी बताते हैं कि नरेंद्र मोदी ने अपना पहला चुनाव राजकोट विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था, जहां से मैं अभी विधायक हूं. उस वक्त भी चुनाव की जिम्मेदारी मेरे सिर पर थी और चुनाव का पूरा काम भी मैंने संभाला था. नरेंद्र मोदी का पहला चुनाव था. अमित शाह भी एक महीने राजकोट में रहे थे. हम दोनों साथ में काम करते थे.

ये भी पढे़: दिल्ली में बड़ा प्रशासनििक फेरबदल, उपराज्यपाल ने 23 अधिकारियों के ट्रांसफर और तैनाती को लेकर जारी किए आदेश

वीडियो में आगे विजय रूपाणी क्या कहते हैं

उन्होंने आगे बताया कि वो (पीएम नरेंद्र मोदी) गांधीनगर से हर शाम को हमारे साथ चुनाव की छोटी-छोटी बातें करते थे. चुनाव को लेकर क्या और कैसा चल रहा है. एक बार मैंने और अमित भाई ने कहा कि नरेंद्र भाई चुनाव को लेकर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दे रहे हैं.

अमित शाह ने एक अच्छा उदाहरण दिया था कि कोई दर्जी अपनी शादी के लिए तैयार होता है तो अपनी कोट की सिलाई भी खुद करता है, सिलाई का पूरा ध्यान वो खुद ही रखता है. हमारी स्थिति एक जैसी है.वीडियो में आगे विजय रूपाणी कहते हैं कि नरेंद्र मोदी अभी तक सबको चुनाव लड़वाते रहे हैं. छोटी-छोटी बातों की चिंता की थी. खुद दर्जी शादी करने के लिए निकला है यानी वो खुद चुनाव लड़ रहा है.

नरेंद्र मोदी के ध्यान में छोटी-छोटी बातें रहती थीं. वो हमारे साथ सैर करते थे, तभी संगठन के नाते उन्होंने बहुत सारे चुनाव लड़वाए थे. चुनाव की भी जो छोटी-छोटी बातें रहती थीं, नरेंद्र भाई हमें मार्गदर्शित करते थे और हम चुनाव की जिम्मेदारी संभालते थे.

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया था. रूपाणी एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 में सवार थे, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पीएम मोदी ने उनके निधन के बाद परिवारवालों से मुलाकात की थी और उन्हें सांत्वना दी थी.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

2 minutes ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

12 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

19 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

21 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

23 minutes ago