Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में बड़ा प्रशासनििक फेरबदल, उपराज्यपाल ने 23 अधिकारियों के ट्रांसफर और तैनाती को लेकर जारी किए आदेश

उपराज्यपाल के आदेश में 2013 बैच की तपस्या राघव, 2014 बैच के एडा राजा बाबू,  2024 बैच के रवि दधिच, 2014 बैच की IAS अधिकारी सौम्या सौरभ जैसे नाम भी शामिल हैं.

LG VK Saxena

उपराज्यपाल वीके सक्सेना. (फाइल फोटो)

Delhi IAS Officers Transfer: दिल्ली सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर 23 आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) में स्थानांतरित/तैनात किया गया है.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  1. 2000 कैडर की अधिकारी दिलराज कौर को पीआर सचिव (जीएडी) और अतिरिक्त पीआर प्रभार, सचिव (समाज कल्याण) और पीआर सचिव (एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण) का प्रभार दिया गया है.
  2. नंदिनी पालीवाल को (व्यापार और कर) विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है. वह एजीएमयूटी 2003 बैच की अधिकारी हैं.
  3. नीरज सेमवाल एजीएमयूटी 2003 बैच के अधिकारी हैं. उन्हें सचिव (राजस्व) सह संभागीय आयुक्त के साथ-साथ भूमि और भवन सचिव का प्रभार दिया गया है.
  4. 2004 बैच की आईएएस अधिकारी पांडुरंग के. पोल को उच्च शिक्षा और टीटीई का सचिव बनाया गया है.
  5. 2005 बैच की आईएएस निहारिका राय पहले से ही सचिव-सह-आयुक्त (परिवहन), सचिव (पर्यटन) और एमडी/सीईओ (डीटीटीडीसी) हैं. उन्हें डीटीसी चेयरमैन का भी प्रभार दिया गया है.
  6. 2007 बैच की आईएएस रश्मि सिंह को महिला एवं बाल विकास सचिव के साथ-साथ डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष और एएंडसीएल की सचिव बनाया गया है.
  7. 2010 बैच के कृष्ण कुमार को आपदा प्रबंधन एवं राजस्व विभाग का सीईओ नियुक्त किया गया है.
  8. 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रवि धवन को दिल्ली जल बोर्ड प्रशासन का सदस्य नियुक्त किया गया है.
  9. 2011 बैच के संजीव कुमार मित्तल को राजस्व विभाग का उपायुक्त और साथ ही कृषि विपणन का निदेशक नियुक्त किया गया है.
  10. 2011 बैच के बीएस जागलान को दिल्ली जल बोर्ड के वित्त विभाग का सदस्य नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा भी 13 और अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 2012 बैच के प्रिंस धवन को डीटीसी का एमडी और परिवहन विभाग का विशेष आयुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं 2012 बैच के कृष्ण कुमार सिंह को सहकारी रजिस्ट्रार सोसायटी और अतिरिक्त एमडी (डीसीएचएफसी) का प्रभार दिया गया है.

इनके अलावा 2013 बैच की तपस्या राघव, 2014 बैच के एडा राजा बाबू,  2024 बैच के रवि दधिच, 2014 बैच की IAS अधिकारी सौम्या सौरभ जैसे नाम भी आदेश में शामिल हैं.

बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली सरकार ने 38 आईएएस और DANICS के तबादले के आदेश जारी किए थे. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इसके आदेश दिए थे. पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital