भारत की ‘ग्लोबल साउथ’ (Global South) कूटनीति में आज एक बहुत बड़ा अध्याय जुड़ने जा रहा है. वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अपनी 5 दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं. आज (गुरुवार) का दिन कूटनीतिक लिहाज से बेहद अहम है, क्योंकि राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ भारत के शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आमने-सामने की ‘हाई-वोल्टेज’ वार्ता करेंगी. इस दौरे से दोनों देशों के बीच अरबों डॉलर के व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है.
पीएम मोदी और डेल्सी रोड्रिगेज़ के बीच होने वाली इस बैठक का एजेंडा बेहद व्यापक है. हाल ही में दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बात कर आपसी साझेदारी मजबूत करने पर सहमति जताई थी. आज की वार्ता मुख्य रूप से इन सेक्टर्स पर केंद्रित रहेगी.
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप आज से शुरू, शाम को वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी
आपको बता दें कि डेल्सी रोड्रिगेज़ भारत के लिए कोई नया चेहरा नहीं हैं. वे 2015 (विदेश मंत्री के रूप में) और 2019, 2023, 2024 व 2025 (उपराष्ट्रपति के रूप में) पहले भी भारत आ चुकी हैं. इस बार उनके साथ आया वेनेजुएला का ‘हाई-प्रोफाइल’ प्रतिनिधिमंडल भारत के ऊर्जा, दवा और ऑटोमोबाइल सेक्टर के कई बड़े प्रतिष्ठानों का दौरा करेगा. उनका मुख्य उद्देश्य भारत की तेजी से बढ़ती तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं को समझना और अपने देश के विकास के लिए ‘मेक इन इंडिया’ जैसी संभावनाओं की तलाश करना है. इस यात्रा से न सिर्फ द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे, बल्कि दुनिया के विकासशील देशों (Global South) को भी एकजुटता का एक कड़ा संदेश जाएगा.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…