Voter Adhikar Yatra: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार शाम अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के क्रम में भागलपुर पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग वोट चोरी कर लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश कर रही है और संविधान को मिटाना चाहती है.
नेता प्रतिपक्ष ने जोर देकर कहा कि भाजपा की सरकार युवाओं के लिए सारे रास्ते बंद कर रही है. जब परीक्षा ली जाती है तो प्रश्नपत्र लीक हो जाता है. अगर परीक्षा पास भी कर लें तो प्रदेश में नौकरी ही नहीं मिलती. नोटबंदी, अग्निवीर, किसानों के लिए गलत कानून की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों, गरीबों को मिटाने का काम किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के सभी नागरिकों को संविधान निर्माताओं ने एक वोट का अधिकार दिया, लेकिन भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर इसे छीन रही है और संविधान पर आक्रमण कर रही है. इस दौरान उन्होंने अयोध्या के रहने वाले एक अग्निवीर जवान अमरनाथ को भी सामने लाया.
अग्निवीरों पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान इनके एक हाथ जख्मी हो गए लेकिन अब उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है. कांग्रेस नेता ने कहा कि इस यात्रा में उमड़ रही भीड़ का संदेश साफ है कि बिहार के लोग एक भी वोट की चोरी नहीं होने देंगे.
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक के बाद उनकी मंशा बिहार में वोट चोरी की है. राहुल गांधी के साथ बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी लोगों को संबोधित किया.
बता दें कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज यानी छठे दिन मुंगेर से शुरू हुई थी, जो भागलपुर पहुंची. यहां नवगछिया में यात्रा का आज रात्रि विश्राम होगा.
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है. इस यात्रा में इंडिया गठबंधन में शामिल राजद के नेता तेजस्वी यादव सहित घटक दलों के सभी नेता भी शामिल हैं. 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का पूरा सफर होगा. एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा.
ये भी पढ़ें: भाजपा ने नए पार्टी अध्यक्ष 100 से अधिक नेताओं के साथ किया विचार, बिहार चुनाव से पहले मिल सकता है नया चेहरा
-भारत एक्सप्रेस
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…