देश

पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस का किया दौरा, जवानों से बातचीत कर बढ़ाया उनका हौसला, तस्वीरें आईं सामने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (13 मई) जालंधर के आदमपुर स्थित एयरबेस का दौरा किया. पीएम मोदी ने एयरबेस पर वायुसेना के जवानों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया.

PM Modi ने एक्स पर पोस्ट की तस्वीरें

आदमपुर एयरबेस दौरे की पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरें शेयर की. इस पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला. साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था. भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा, क्योंकि वे हमारे देश के लिए हर काम करते हैं.”

सेना को खुली छूट दी गई है- PM Modi

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सेनाओं को आतंकवादियों का सफाया करने की पूरी आजादी दी गई है. राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ”हर आतंकी संगठन अब जानता है कि ‘हमारी बहनो, बेटियों के माथे से सिन्दूर हटाने का अंजाम क्या होता है.’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय वायुसेना, थलसेना, नौसेना, सीमा सुरक्षा बल और भारत के अर्धसैनिक बल लगातार अलर्ट पर हैं.

“ऑपरेशन सिंदूर ने नया मानदंड स्थापित किया”

प्रधानमंत्री ने कहा, “सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद, अब ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति है. ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक नया मानदंड स्थापित किया है.

पीएम मोदी ने कहा, “हमारी जवाबी प्रणालियां और प्रशिक्षित वायु रक्षा ऑपरेटर पूरी तरह सक्षम हैं और हमारे देश की स्वदेशी क्षमता ने अपनी प्रभावशीलता साबित कर दी है. यह साबित हो चुका है कि चाहे किसी भी तरह की तकनीक सामने आए, हम उसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. बहुत ज्यादा कहने की जरूरत नहीं है, आपने अपनी आंखों से देखा है कि हमने क्या परिणाम दिए हैं.”

यह भी पढ़ें- PM Modi Address To Nation: वो तीन पैमाने, जिसे तय कर पीएम मोदी ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश, सुनते ही पाकिस्तान की थम गईं सांसें

बता दें कि आदमपुर बेस ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सक्रिय एयर बेस में से एक था. सोमवार को डीजी एयर ऑपरेशन एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादियों को निशाना बनाना था, न कि पाकिस्तानी सेना या पाकिस्तानी नागरिकों से भिड़ना.

एयर मार्शल भारती ने कहा, “हमारी लड़ाई आतंकवादियों से है, हमारी लड़ाई पाकिस्तानी सेना या पाकिस्तानी नागरिकों से नहीं है, इसलिए यह बहुत स्पष्ट है. हम अपने लक्ष्य को लेकर बहुत स्पष्ट हैं.” एयर मार्शल ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सटीक हमलों के माध्यम से अपनी प्रभावशीलता का प्रदर्शन किया.

-भारत एक्सप्रेस

 

Shailendra Verma

Recent Posts

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

2 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

8 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

26 minutes ago

पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…

34 minutes ago

2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से पलटा मैच! जानिए कौन हैं सुजीत कलकल, जिन्होंने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…

44 minutes ago