एजुकेशन

CBSE 10th 12th result 2025 Declared: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित, 88.39 प्रतिशत रहा रिजल्ट, यहां करें चेक

CBSE 10th 12th result 2025 Declared: सीबीएसई बोर्ड से सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी एग्जाम में भाग लेने वाले 42 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के साथ ही उनके माता-पिता को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म हो गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10th और 12th कक्षा का परिणाम आज यानी 13 मई को जारी कर दिया गया है. इस साल 10वीं कक्षा में 93.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. वहीं 12वीं का रिजल्‍ट 88.39 प्रतिशत रहा. बता दें कि बोर्ड की ओर से पहले CBSE 12th Result 2025 जारी किया गया है. इन रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है. इसके बाद अब CBSE 10th Result 2025 की घोषणा की जाएगी.

यहां देख सकते हैं अपना रिजल्ट (CBSE 10th 12th result 2025 Declared)

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर और UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

इस बार 10वीं का रिजल्ट 93.66 प्रतिशत रहा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 23,85,079 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 23,71,939 उपस्थित हुए और उनमें से 22,21,636 पास हुए हैं. इस बार का रिजल्ट 93.66 प्रतिशत रहा है. 2024 में 10वीं का रिजल्ट 93.60 प्रतिशत था, इस बार सिर्फ 0.06 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है.

स्टेप बाई स्टेप ऐसे करें चेक (CBSE 10th 12th result 2025 Declared)

  • सबसे पहले होमपेज पर उपलब्ध सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और DOB सबमिट करें.
  • फिर CBSE Result 2025 Check Online चेक करें.
  • डिटेल्‍स भरने के बाद आपको अपना रिजल्‍ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे आप डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें.

इस साल 10वीं और 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

इस साल कुल 87.98 प्रतिशत छात्र सफल हुए जो पिछले साल 87.33% के मुकाबले थोड़ी बढ़त दर्थाता है. इस साल 16,33,730 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था जिनमें से 16,21,224 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,26,420 छात्र पास हुए. एस बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया. लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 प्रतिशत रहा जो लड़कों से 6.40 प्रतिशत अधिक है. वहीं कक्षा 12वीं की तरह 10वीं में भी लड़कियों ने बाजी मारी है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के मुताबिक, इस साल पास होने वाली लड़कियों का पास प्रतिशत 95 रहा है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.63 रहा है. पिछले साल लड़कियों का रिजल्ट 94.75 था और लड़कों का 92.71 प्रतिशत था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! क्या दिवाली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का…

3 minutes ago

UN में PAK की शर्मनाक हरकत! भारत ने प्रोपेगैंडा को किया ध्वस्त, बोले- ‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा’

India UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद पर रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए…

10 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! 126 पदों पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली…

25 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण का वार: DMRC का बड़ा कदम, आज से दिल्ली मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-1 की पाबंदियों के बीच DMRC ने यात्रियों की…

59 minutes ago

‘नक्सलवाद का खात्मा और मजबूत सुरक्षा’: जन्मदिन पर पीएम मोदी ने अमित शाह के काम को किया सलाम

Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उनके…

1 hour ago

वाराणसी से साबरमती तक सफर अब होगा सुपरफास्ट! रेलवे ने दी नई ट्रेन को मंजूरी, रूट और स्टॉपेज की लिस्ट देखें

Varanasi News: वाराणसी और साबरमती के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी मिल गई…

2 hours ago