प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अष्टमी के शुभ अवसर पर दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क स्थित प्रतिष्ठित काली मंदिर में दुर्गा पूजा समारोह में हिस्सा लिया. उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में लगे दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन किए. साथ ही उन्होंने काली बाड़ी मंदिर में पूजा की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मां दुर्गा और मां काली की आरती उतारी और हाथ जोड़कर पूजा-अर्चना की. वहां मौजूद पंडित ने प्रधानमंत्री मोदी के माथे पर तिलक लगाया.
राजधानी में हर साल सीआर पार्क दुर्गा पूजा में भव्य पंडाल, जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, जिसमें दिल्ली-एनसीआर समेत दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं. सीआर पार्क स्थित काली मंदिर परिसर, जिसकी स्थापना 1970 के दशक में हुई थी, शहर के बंगाली समुदाय के लिए एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है.
बता दें कि पीएम मोदी के दौरे से पहले विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की एक टीम ने सोमवार को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया था. सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्थानीय निवासियों को कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों पर खड़े सभी वाहनों को हटाने का निर्देश दिया गया.
इस बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने उत्सव के दौरान होने वाली भीड़ के मद्देनजर सीआर पार्क और उसके आसपास यातायात में महत्वपूर्ण व्यवधान की चेतावनी देते हुए एक एडवाइजरी जारी की.
इसके मुताबिक, आउटर रिंग रोड (विशेषकर पंचशील और ग्रेटर कैलाश के बीच के हिस्से), लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जेबी टीटो मार्ग, इंद्र मोहन भारद्वाज मार्ग और सीआर पार्क मेन रोड सहित प्रमुख मुख्य सड़कों पर भारी जाम की संभावना जताई है.
यह भी संकेत दिया गया है कि गुरुद्वारा रोड, बिपिन चंद्र पाल मार्ग और सीआर पार्क व जीके-टू की कई आंतरिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. पंचशील, आईआईटी और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे सहित प्रमुख स्थानों से रूट डायवर्ट रहेंगे. हल्के और भारी मालवाहक वाहनों को इसी के अनुसार पुनर्निर्देशित किया जाएगा.
यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए एमजी रोड, अरबिंदो मार्ग, मथुरा रोड, लाला लाजपत रायरोड और महरौली-बदरपुर रोड जैसी वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करने की सलाह दी गई है. ये प्रतिबंध 2 अक्टूबर तक लागू रहने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…