पीएम मोदी ने विमान दुर्घटनास्थल का किया दौरा.
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद आज पीएम मोदी (PM Modi) अहमदाबाद पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने घटनास्थल का मुआयना किया और उसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल डॉक्टरों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इसके बाद पीएम मोदी Domestic एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.
पीएम मोदी (PM Modi) ने इस दौरे के बाद एक्स पर तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, अहमदाबाद में हुए हवाई हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं. इतने सारे लोगों की अचानक और दिल दहला देने वाली मौत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदना. हम उनके दर्द को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है, उसे आने वाले कई सालों तक महसूस किया जाएगा. ओम शांति.
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया. तबाही का मंजर दुखद है. अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं. हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है.
यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: DGCA के निरीक्षण में एयर इंडिया के आंतरिक सुरक्षा ऑडिट में पाई गईं खामियां
बता दें कि गुरुवार (12 जून) को गुजरात के सरदार बल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट (SVPAI) से लंदन के लिए उड़ा प्लेन अचानक क्रैश हो गया. प्लेन 12 चालक दल सहित 242 लोगों को लेकर अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. प्लेन में सवार 242 यात्रियों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल थे.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…