देश

‘हर कदम पर सेशेल्स के साथ खड़ा है भारत’, कूटनीतिक और समुद्री साझेदारी पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) ‘लेस्पवार’ को सेशेल्स कोस्ट गार्ड को सौंपना दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ती साझेदारी का एक और अहम कदम है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार, एम्बुलेंस और एसडीएफ (सेशेल्स डिफेंस फोर्स) के लिए यूटिलिटी वाहनों के हस्तांतरण समारोह में हिस्सा लिया.”

उन्होंने कहा, “फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार को सेशेल्स कोस्ट गार्ड को सौंपना भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह उन कई पहलों में से एक है, जिनके जरिए भारत लगातार सेशेल्स की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने में उसका साथ दे रहा है.”

एम्बुलेंस और यूटिलिटी वाहनों की भी सौगात

भारत में बने इस फास्ट पेट्रोल वेसल के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स को छह एम्बुलेंस, दस यूटिलिटी वाहन, और पांच लेजर रेडियल नावें भी सौंपीं. इनका मकसद सेशेल्स की समुद्री निगरानी और उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) की सुरक्षा को और मजबूत करना है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत को इस बात पर गर्व है कि वह सेशेल्स का एक भरोसेमंद साथी बनकर हर कदम पर उसके साथ खड़ा है. हम दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करने और समुद्री क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.”

समारोह में मुख्य अतिथि बने पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए वहां पहुंचे. यह उनकी सेशेल्स की दूसरी सरकारी यात्रा है. इससे पहले इसी साल राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत की सरकारी यात्रा पर आए थे.

1976 से जारी कूटनीतिक रिश्ते

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले सेशेल्स के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, “भारत, सेशेल्स के सबसे करीबी और भरोसेमंद विकास साझेदारों में से एक है. भारत ने बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और कई सामुदायिक विकास परियोजनाओं में लगातार सहयोग दिया है. साथ ही दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.”

राष्ट्रपति कार्यालय ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती और मजबूत साझेदारी का प्रतीक है. दोनों देशों के बीच 1976 में सेशेल्स की आजादी के बाद से राजनयिक संबंध बने हुए हैं.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

2 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

3 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

13 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

15 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

18 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

21 minutes ago