देश

अहमदाबाद में सुगम होगा सफर; गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में AMC और ‘भारत टैक्सी’ के बीच समझौता

अहमदाबाद में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में शनिवार को अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) और सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड की ‘भारत टैक्सी’ के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. इस पहल का उद्देश्य शहर में सार्वजनिक परिवहन के लिए बेहतर ‘फर्स्ट और लास्ट माइल’ कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है. गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.

एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगी सेवाएं

समझौते के तहत ‘भारत टैक्सी’ को अहमदाबाद नगर निगम के ‘मोबिलिटी एज ए सर्विस’ (MaaS) प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा. इसके माध्यम से यात्रियों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एएमटीएस (AMTS), बीआरटीएस (BRTS) और भविष्य में शुरू होने वाली अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं तक पहुंच मिल सकेगी. अधिकारियों के अनुसार, इस एकीकरण से मांग के अनुसार टैक्सी सेवा उपलब्ध होगी, जिससे लोगों की निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और शहर में मल्टीमॉडल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.

प्रदूषण मुक्त सफर

अहमदाबाद जनमार्ग लिमिटेड पिछले 16 वर्षों से नगर निगम की देखरेख में शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का संचालन कर रहा है. वर्तमान में उसके बेड़े में 200 इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें और 150 सीएनजी बसें शामिल हैं, जो हरित और कम उत्सर्जन वाली परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा दे रही हैं. नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस साझेदारी से शहरवासियों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई परिवहन विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की पहुंच और परिचालन दक्षता में सुधार होगा.

प्रमुख संस्थाओं के साथ भी समझौते

इस अवसर पर गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, गुजरात राज्य सहकारी बैंक, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल तथा गुजरात पुलिस सहित कई संस्थाओं के साथ भी समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया. इन समझौतों का उद्देश्य राज्य में परिवहन अवसंरचना और सार्वजनिक सेवाओं के साथ ‘भारत टैक्सी’ प्लेटफॉर्म का बेहतर एकीकरण सुनिश्चित करना है.

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर किसान के पास हों कम से कम दो पशु

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

13 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

51 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago