EPFO 3.0: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ा डिजिटल बदलाव लेकर आने की तैयारी में है. EPFO 3.0 के लॉन्च के बाद पीएफ से पैसे निकालने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी. नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य UPI और ATM के जरिए भी अपने पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे. माना जा रहा है कि इस सुविधा को जून के आखिर तक शुरू किया जा सकता है.
EPFO 3.0 का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पीएफ का पैसा निकालने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. UPI के जरिए निकासी करने पर पहले आधार आधारित OTP से पहचान सत्यापित करनी होगी. इसके बाद ट्रांजैक्शन पूरा होते ही पात्र राशि सीधे लिंक किए गए बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी. इससे क्लेम सेटलमेंट में लगने वाला समय काफी कम हो सकता है.
फिलहाल EPFO ने UPI और ATM के जरिए निकासी की अलग से कोई नई लिमिट घोषित नहीं की है. ऐसे में मौजूदा EPF नियम ही लागू रहेंगे. वर्तमान व्यवस्था के अनुसार पात्र सदस्य अपनी जरूरत और तय शर्तों के आधार पर पीएफ बैलेंस का अधिकतम 75 फीसदी तक निकाल सकते हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि नई सुविधा के तहत पात्र राशि तुरंत बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकेगी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक EPFO अपने सदस्यों के लिए विशेष PF ATM कार्ड भी जारी कर सकता है. यह कार्ड सामान्य डेबिट कार्ड की तरह काम करेगा और इसकी मदद से सदस्य ATM से सीधे पात्र राशि निकाल सकेंगे. हालांकि ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि खाते में कम से कम 25 फीसदी पीएफ बैलेंस बनाए रखना जरूरी हो सकता है, ताकि रिटायरमेंट सेविंग पूरी तरह खत्म न हो.
नई सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा. सदस्य का आधार UAN से लिंक होना चाहिए. इसके अलावा एक्टिव UAN, अपडेटेड PAN, सही IFSC कोड के साथ वेरिफाइड बैंक अकाउंट और OTP वेरिफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी जरूरी होगा. यदि इनमें से कोई जानकारी अधूरी है, तो पहले उसे अपडेट करना होगा.
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के सहयोग से इस नए सिस्टम की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है. श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया भी संकेत दे चुके हैं कि EPFO 3.0 को लेकर जल्द आधिकारिक घोषणा की जाएगी. इसके लागू होने के बाद करोड़ों EPF खाताधारकों के लिए पीएफ निकालने की प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं ज्यादा तेज, आसान और डिजिटल हो जाएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…