देश

“गांधी परिवार यह सहन नहीं कर पा रहा है कि…” एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, NDA सांसदों को दी ये नसीहत

NDA Parliamentary Party Meeting:  मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सांसदों की बैठक में पहुंचे तो सभी सांसदों ने हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए उनका स्वागत किया. तो उन्होंने भी सभी का अभिवादन किया. इस मौके पर उन्होंने एनडीए सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि सभी सांसदों को संसदीय लोकतंत्र के नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अच्छा सांसद बनना चाहिए.

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि गांधी परिवार यह सहन नहीं कर पा रहा है कि उनके परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति, एक चाय वाला तीसरी बार पीएम कैसे बन सकता है. इसलिए अब उनके व्यवहार में गुस्सा और हताशा साफ दिखाई दे रही है.

पूरा एनडीए एकजुट होकर करेगा काम

एनडीए संसदीय दल की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि आज एनडीए सांसदों की पहली बैठक में (संसद सत्र के दौरान) ऐतिहासिक जीत और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए एनडीए की तरफ से फूलमाला के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया गया. पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा एनडीए एकजुट होकर देश को आगे ले जाने के लिए काम करेगा.

ये भी पढ़ें-Weather Update: भारी बारिश को लेकर देश भर में अलर्ट, 16 राज्यों के दी गई चेतावनी, जानें मौसम का ताजा हाल

हर सांसद आया है देश सेवा के लिए

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बारे में जानकारी देते हुए किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि हर सांसद देश सेवा के लिए संसद में आया है. सभी सांसदों को संसदीय लोकतंत्र के नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अच्छा सांसद बनना चाहिए. एनडीए के सभी सांसदों को देश को सबसे ऊपर रखकर काम करना है. प्रधानमंत्री ने सांसदों के व्यवहार और आचरण के बारे में भी कहा कि सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र के विषय को प्रभावी ढंग से सदन में रखना चाहिए. इसके साथ ही नियमों और प्रक्रियाओं के मुताबिक देश से जुड़े अन्य बड़े विषयों पर भी अपनी बात रखनी चाहिए.

अच्छा है एनडीए का फ्लोर कोआर्डिनेशन

किरेन रिजिजू ने कहा कि एनडीए एकजुट होकर बहुत अच्छी तरह से काम कर रहा है. एनडीए का फ्लोर कोआर्डिनेशन बहुत अच्छा है. एनडीए के सभी सांसदों का धन्यवाद देना चाहता हूं कि वे आज की इस पहली बैठक में शामिल हुए. उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को 4 बजे लोकसभा में देंगे और राज्यसभा में कल 12 से 1 बजे के बीच दे सकते हैं. मालूम हो कि संसद सत्र के दौरान आम तौर पर भाजपा मंगलवार को अपने सांसदों की बैठक किया करती थी लेकिन एनडीए सांसदों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए इस बार एनडीए संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है.

सबके लिए है प्रधानमंत्री का संदेश

राहुल गांधी के बारे में पूछे जाने पर किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश सबके लिए है. कल जैसे विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में व्यवहार किया, जैसे स्पीकर की तरफ पीठ करके बोलते रहे, नियमों के बाहर जाकर बोलते रहे, स्पीकर का ही अपमान करते हैं, ऐसा हमारी पार्टी के सांसदों को, एनडीए के सांसदों को नहीं करना चाहिए, यह हम सबके लिए सीख है.

जाएं प्रधानमंत्री संग्रहालय

किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को प्रधानमंत्री संग्रहालय जाने की भी सलाह दी. पहले कई पूर्व पीएम को महत्व नहीं दिया गया था लेकिन नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद जो पीएम संग्रहालय बनाया गया है उसमें देश के सभी पूर्व पीएम के कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में बताया गया है. एक सवाल के जवाब में किरेन रिजिजू ने कहा कि यह स्वाभाविक बात है कि जब देश का प्रधानमंत्री कोई संदेश देता है तो सिर्फ सांसदों के लिए ही नहीं बल्कि यह देश के सभी लोगों के लिए जरूरी होता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

3 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

8 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

9 minutes ago

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

41 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

42 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

1 hour ago