देश

Weather Update: भारी बारिश को लेकर देश भर में अलर्ट, 16 राज्यों के दी गई चेतावनी, जानें मौसम का ताजा हाल

Rain Alert: देश भर के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून पहुंच चुका है और उमड़-घुमड़ के आ रहे बदरा झमाझम बरस रहे हैं. उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से लेकर पूरब में बिहार और बंगाल और असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में मूसलाधार बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है. जहां ये बारिश राहत बनी है तो दूसरी ओर आफत बनकर भी बरस रही है. फिलहाल मौसम विभाग ने अभी 4-5 दिन के लिए पूरे देश में ऐसे ही हालात रहने के लिए अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने मंगलवार को असम व उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है और हिमाचल, हरियाणा, यूपी और दिल्ली समेत 14 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ ही लोगों को बारिश के दौरान घर में रहने की सलाह दी है और किसानों को खेतों में न जाने के लिए कहा है. आकाशीय बिजली से घटना की सम्भावना जताई है.

ये भी पढ़ें-PM Modi: आज होगी एनडीए संसदीय दल की बैठक, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय में भी मूसलाधार बारिश हुई है. उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, केरल, और कर्नाटक में कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई है तो वहीं राजस्थान में सोमवार सुबह 8:30 बजे से पहले के 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा के घाटोल में 76 मिमी व जालोर के रानीवाड़ा में 71 मिमी दर्ज की गई है.

जुलाई में होगी झमाझम बारिश

आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम वर्षा का पूर्वानुमान जताया है. डिजिटल तरीके से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पूरे देश में जुलाई की औसत बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है जो लंबी अवधि के औसत (एलपीए) 28.04 सेमी से 106 प्रतिशत अधिक रह सकती है. उन्होंने आगे कहा कि पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिम, पूर्व और दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है.

इन राज्यों में आ सकती है बाढ़

आईएमडी प्रमुख ने कहा, विशेष रूप से यदि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों तथा पश्चिमी हिमालय की तराई को देखें तो हम सामान्य से अधिक वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं. वह ये भी बोले कि सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान निश्चित रूप से कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा की संभावना को दर्शाता है. यह वह क्षेत्र है जहां बादल फटने, भारी वर्षा के कारण भूस्खलन, बाढ़ के रूप में विनाशकारी प्रभाव हो सकते हैं. कई नदियां भी यहीं से निकलती हैं. मध्य भारत में भी गोदावरी, महानदी और अन्य नदी घाटियों में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान है. इसलिए वहां बाढ़ की आशंका अधिक है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

20 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

44 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

57 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

2 hours ago